विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Panchayat 3 Cast: सचिव जी और प्रधान जी ही नहीं, इन किरदारों के कंधों पर पंचायत 3, फुलेरा की कहानी में लाये ट्विस्ट

Published: Wed, 29 May 2024 12:58 PM (IST)Updated: Thu, 30 May 2024 12:49 PM (IST)

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो की पेशकश वेब सीरीज पंचायत का सीजन 3 (Panchayat Season 3) रिलीज कर दिया गया ...और पढ़ें

पंचायत सीजन 3 में नजर आए ये नए कलाकार (Photo Credit-Instagram)
पंचायत सीजन 3 में नजर आए ये नए कलाकार (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. पंचायत 3 में देखने को मिले नए चेहरे
  2. वेब सीरीज की कहानी में देखने को मिला नया ट्विस्ट
  3. हाल ही में रिलीज हुआ पंचायत का सीजन 3

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले दो सीजन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के बाद निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज पंचायत के सीजन 3 (Panchayat 3) को रिलीज कर दिया गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो की इस पेशकश में इस बार नई कहानी के साथ-साथ स्टार कास्ट के तौर पर नए चेहरे भी देखने को मिले हैं, जो फुलेरा पंचायत में उथल-पुथल मचाते दिखे हैं। 

ऐसे में आज इस लेख में हम आपको पंचायत 3 (Panchayat 3 Cast) के उन कलाकारों से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिनके कंधों पर नए सीजन का दारोमदार देखने को मिलता है। 

जगमोहन (विशाल यादव)

पंचायत 3 में जगमोहन का किरदार इस नए सीजन का केंद्र बिंदु माना जाता है। किस तरह से उनकी अम्मा उनके लिए प्रधानमंत्री गरीब आवास योजना में नए घर के लिए कहानी रची जाती है, वो देखने लायक है।

ये भी पढ़ें- Panchayat 3: नीना गुप्ता ने अपने किरदार को लेकर की बात, बोलीं- मंजू देवी जैसी कई महिलाएं...

दरअसल पंचायत 3 के जगमोहन का असली नाम विशाल यादव है और बताया जा रहा है कि वह बिहार के रहने वाले हैं। वह कितने उम्दा कलाकार हैं, उसका अंदाजा आप पंचायत 3 देखकर आसानी से लगा सकते हैं। 

जगमोहन की अम्मा दयमंती देवी (आभा शर्मा) 

जगमोहन की तरह अगर पंचायत 3 में किसी और शख्स ने सबसे अधिक दर्शकों के दिलों का छुआ तो वह उनकी अम्मी यानी दयमंती देवी का किरदार अदा करने वालीं अभिनेत्री आभा शर्मा हैं। अपने बेटे को पक्का मकान दिलवाने के लिए किस तरह से जगमोहन की अम्मा झूठा षडयंत्र रचती हैं, वो दिलचस्प है।

साथ ही उनकी एक्टिंग देख आप भी उनके प्रशंसक हो जाएंगे। मालूम हो कि आभा शर्मा लखनऊ की रहने वाली हैं और इससे पहले इश्कजादे समेत कई हिंदी मूवीज में भी दिख चुकी हैं। 

बम बहादुर (अमित कुमार मौर्य)

पंचायत 3 में बम बहादुर का किरदार भी काफी रोचक है। अमित कुमार मौर्य ने इस रोल को प्ले किया है और विधायक जी के खिलाफ वह किस तरह से मोर्चा खोलता है, वह सीरीज की कहानी का सेंट्रल प्लाइंट बन जाता है। सीजन 4 में भी अमित का महत्वता देखने को मिल सकती है। बता दें कि भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ से थिएटर किया है।

बिनोद (अशोक पाठक)

सीजन 2 की तरह पंचायत के सीजन 3 में बिनोद यानी अशोक पाठक ने अपने दमदार अभिनय से हर किसी का दिल जीत लिया। नए सीजन में बिनोद के कैरेक्टर की अहमियत को मेकर्स ने थोड़ा और बढ़ा दिया है। साथ ही भूषण जी के उप प्रधान बनने को लेकर विनोद के किरदार के सामने एक नया टास्क भी रखा गया। 

सुनीत राजभर (क्रांति देवी)

फुलेरा पंचायत के प्रधान की कट्टर दुश्मन क्रांति देवी (भूषण जी की पत्नी) का नाम इस सूची से कैसे बाहर रखा जा सकता है। फुलेरा का नया प्रधान बनने को लेकर क्रांति देवी यानी एक्ट्रेस सुनीता राजभर सीजन 2 से सपना देख रही हैं।

यह भी पढ़ें: Panchayat Season 3 Review- सियासत ने किया फुलेरा का बंटवारा, विधायक से लड़ाई में बलि चढ़ी 'सचिव जी' की मासूमियत

ग्राम प्रधान मंजू देवी दुबे (नीना गुप्ता) के सामने प्रधानी के चुनाव को लड़ने के लिए पंचायत 3 के तीसरे सीजन में क्रांति देवी कमर कस चुकी हैं। 

भूषण जी (दुर्गेश कुमार)

देख रहा है बिनोद... पंचायत वेब सीरीज के दूसरे सीजन में एक डायलॉग के दम पर रातोंरात फैंस के फेवरेट बनाने वाले पंचायत के भूषण जी उर्फ दुर्गेश कुमार का किरदार सीजन 3 में काफी दमदार दिखा है।

फुलेरा के पश्चिम और पूर्व भाग में पीएम आवास योजना के तहत मकानों के आवंटन में भेदभाव का खुलासा करने वाले भूषण जी नए सीजन में असरदार दिखे हैं, जो पंचायत 3 की कहानी में नए मोड़ लाते हैं।

ये भी पढ़ें- Panchayat 3 Reactions: 'पंचायत 3' ने आते ही मचा दिया धमाल, सीरीज देख लोगों को क्यों याद आई 'गैंग्स ऑफ वासेपुर'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।