Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Panchayat Season 3: प्राइम वीडियो पर कब आएगी 'पंचायत 3', रिलीज डेट पता करने के लिए करना होगा ये काम

    Updated: Mon, 29 Apr 2024 09:25 PM (IST)

    वेब सीरीज पंचायत के पहले दो सीजन जबरदस्त हिट होने के बाद अब इस समय पंचायत 3 का हाइप जमकर बना हुआ है। फैंस भी अपनी इस पसंदीदा सीरीज की रिलीज डेट का बेस ...और पढ़ें

    पंचायत का सीजन 3 (Photo Credit: Instagram)
    पंचायत का सीजन 3 (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्राइम वीडियो की शानदार सीरीज में से एक 'पंचायत 3' काफी सुर्खियों में बनी हुई है। इसका पहला सीजन साल 2020 में आया था, जिसे लोगों से काफी प्यार मिला। इसके दो साल बाद 2022 में मेकर्स इसका दूसरा सीजन लेकर आए और ऑडियंस ने उसे भी काफी पसंद किया था। इसके बाद से ही इसके तीसरे सीजन का हाइप बना हुआ है।

    फैंस भी बड़ी बेसब्री के साथ 'पंचायत सीजन 3' की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। अब हाल ही में प्राइम वीडियो ने पंचायत सीजन 3 की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है। अगर आपको भी इसकी रिलीज डेट जाननी है, तो ये काम करना होगा।

    यह भी पढ़ें: Panchayat 3 First Look: पंचायत 3 के सेट से सामने आए फर्स्ट लुक, नए सीजन में ऐसे दिखेंगे सचिव जी और बनराकस

    मेकर्स ने शेयर किया वीडियो

    प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बहुत सारी लौकी ही लौकी दिखाई दे रही हैं। वीडियो शुरू होते ही इस पर लिखा हुआ दिखाई देता है कि पंचायत सीजन 3 आने वाला है... फिर वो लौकी से ढक जाता है। इसके बाद लिखा हुआ दिखाई देता है कि लौकियों के पीछे क्या है? कैप्शन देखें।

    View this post on Instagram

    A post shared by prime video IN (@primevideoin)

    कैप्शन में लिखा गया है कि यह जानने के लिए इंतजार नहीं कर सकते कि पंचायत का नया सीजन कब आ रहा है। हमारे बायो में दिए गए लिंक पर जाएं और तारीख जानने के लिए एक लौकी हटाएं।

    खबरें और भी

    फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

    इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि देखा जा रहा है बिनोद कैसे गेम लेकर बात को घुमाया जाता है। तो वहीं, कुछ लोग लिख रहे हैं कि यह 13 मई को आएगी, तो कुछ 15 मई बता रहे हैं। अब यह पहेली कब सुलझेगी ये तो प्राइम वीडियो ही बता सकता है।

    बता दें कि इससे पहले पंचायत सीजन 3 से जितेंद्र कुमार यानी सचिव जी का पोस्टर शेयर किया गया था, जिसमें वह कंधे पर बैग टांग कर बाइक पर जाते दिखे। वहीं, दूसरे पोस्टर में पंचायत 2 के कैरेक्टर भूषण यानी बनराकस, विनोद और प्रह्लाद एक साथ नजर आए।

    यह भी पढ़ें: कन्फर्म! द फैमिली मैन से लेकर Mirzapur 3 तक, Prime Video पर जल्द रिलीज होंगे इन वेब सीरीज के अगले सीजन