विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुशखबरी! Panchayat 4 की रिलीज का चल गया पता, इन 2 सीरीज के नए सीजन पर भी आया अपडेट?

Published: Thu, 13 Mar 2025 06:06 PM (IST)Updated: Thu, 13 Mar 2025 06:16 PM (IST)

Panchayat Season 4 वेब सीरीज पंचायत हर किसी की फेवरेट मानी जाती है। पिछले 3 सीजन से इस सीरीज ने ...और पढ़ें

पंचायत 4 को लेकर आई अहम जानकरी (फोटो क्रेडिट- प्राइम वीडियो)
पंचायत 4 को लेकर आई अहम जानकरी (फोटो क्रेडिट- प्राइम वीडियो)

HighLights

  1. पंचायत 4 पर आ गया जरूरी अपडेट
  2. इन दो सीरीज की रिलीज की भी मिली जानकारी
  3. फैंस पंचायत 4 का कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो की फेमस वेब सीरीज पंंचायत की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। पिछले 3 सीजन में दर्शकों का दिल जीतने वाली पंचायत के मेकर्स अगले सीजन की तैयारी कर रहे हैं। इस सीरीज के चौथे सीजन की शूटिंग भी शुरू की जा चुकी है। 

इस बीच पंचायत सीजन 4 को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। जो इसकी रिलीज डेट से जुड़ा है। इसके अलावा काला पानी सीजन 2 और लूट कांड वेब सीरीज की रिलीज डेट का पता चल गया है।

कब रिलीज होगी सकती है पंचायत

बीते साल 2024 मई के महीने में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता और फैसल मलिक जैसे सितारों से सजी पंचायत का तीसरा रिलीज किया गया गया था। इस सीरीज को ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था, जिसकी वजह से प्राइम वीडियो की ये सीरीज काफी सफल रही थी। 

ये भी पढ़ें- Friday Release: शानदार रहेगा शुक्रवार, OTT से लेकर थिएटर्स तक, आ रही हैं ये नई धांसू सीरीज-मूवीज

तीसरे पार्ट में ये हिंट मिल गया था कि पंचायत की कहानी चौथे सीजन तक जरूर पहुंचेगी। बीच में खबर आई थी कि मेकर्स ने इसकी शूटिंग का शेड्यूल भी फाइनल कर लिया है। अब खबर आ रही है कि निर्माता पंचायत 4 की रिलीज डेट को लेकर विचार विमर्श कर रहे हैं। जिसके आधार पर कुछ डेट भी सामने निकलकर आई हैं। 

जिनके आधार पर या तो 2025 के अंत तक या फिर 2026 की शुरुआत में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर पंचायत 4 को स्ट्रीम किया जा सकता है। हालांकि, अभी सीरीज की आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा होना बाकी है। जिसका एलान प्राइम वीडियो की तरफ से किया जाएगा। उम्मीद है कि बाकी सीजन की तरह इसका चौथा सीजन भी असरदार रहेगा।

इन सीरीज के भी नए सीजन पर जरूरी अपडेट

पंचायत सीजन 4 के अलावा फैंस नेटफ्लिक्स की फेमस वेब सीरीज काला पानी के सीजन 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज के पहले सीजन ने सिनेप्रेमियों को काफी प्रभावित किया और अब वह इसके नए सीजन के बेकरार हैं। गौर किया जाए इसकी रिलीज डेट की तरफ तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2026 की शुरुआत में इसे रिलीज किया जा सकता है। 

काला पानी के साथ-साथ वेब सीरीज लूट कांड का आज ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। किल मूवी स्टारर तान्या मनिकतला और गयेंद्र त्रिपाठी की इस सीरीज को 20 मार्च को अमजेन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जाना है।

ये भी पढ़ें- OTT & Theater Release: होली वीकेंड में दूर होगी बोरियत, थिएटर और ओटीटी पर आएगा नई सीरीज-फिल्मों का भूचाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।