विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बैंक बैलेंस बढ़...' Criminal Justice के सीजन 4 पर क्या बोले Pankaj Tripathi, कहा- 'इंटरव्यू देना पसंद नहीं'

Published: Thu, 29 May 2025 07:23 PM (IST)

पंकज त्रिपाठी की क्रिमिनल जस्टिस का एक अलग ही फैन बेस है। फैंस माधव मिश्रा को स्क्रीन पर देखना पसंद ...और पढ़ें

पंकज त्रिपाठी क्रिमिनल जस्टिस में आएंगे नजर (फोटो-इंस्टाग्राम)
पंकज त्रिपाठी क्रिमिनल जस्टिस में आएंगे नजर (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. एक साथ नहीं रिलीज किए गए सभी एपिसोड
  2. जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं सीरीज
  3. पंकज त्रिपाठी ने निभाया लीड रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंकज त्रिपाठी एक बार फिर 'क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4' में तेज तर्रार लेकिन आकर्षक वकील माधव मिश्रा के रूप में लौटे हैं। हिट कोर्टरूम ड्रामा नई कहानी और उसी प्यारे किरदार के साथ वापस आ गया है, जिसे प्रशंसक कभी नहीं भूल सकते। इस बार पंकज त्रिपाठी ने सीरीज के बारे में बात करते हुए एक कंफेशन भी किया। एक्टर ने बताया कि इस सीरीज ने उनके अभिनय करियर में किस तरह मदद की।

पंकज त्रिपाठी ने दिया मजेदार जवाब

पंकज त्रिपाठी से पूछा गया कि क्या वह अपने किरदार की तरह इतने सालों में विकसित हुए हैं? इस पर इंडिया टुडे से बातचीत में पंकज ने कहा,"हां, मेरा बैंक बैलेंस निश्चित रूप से बेहतर हुआ है। अरे मैं सिर्फ मजाक कर रहा था। लेकिन हां ऐसा हुआ है। समय के साथ, आप ऐसी चीजों का अनुभव करते हैं।"

यह भी पढ़ें: Shahid Kapoor की सौतेली बहन का नहीं चला बॉलीवुड करियर, 3 फिल्मों के बाद ही एक्टिंग से जोडे़ हाथ

मुझे ज्यादा बोलना पसंद नहीं - पंकज

पंकज त्रिपाठी ने स्वीकार किया कि एक इंसान के तौर पर वो काफी ज्यादा बदल गए हैं। पंकज ने कहा- पहले मैं मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर बात करता था। अब मुझे लगता है कि भारत में मोटिवेशनल स्पीकर्स की कमी है। मैं अब ज्यादा सुनने लगा हूं। मुझे लगता है कि मुझे जितना ज्ञान देना था मैं दे चुका। अब लेने का समय है। इस बदलाव ने मुझे शांत बना दिया है। मैं ज्यादा इंटरव्यू भी नहीं देना चाहता।

कई सारे सीक्वल और सीजन में कर चुके हैं काम

क्रिमिनल जस्टिस का चौथा सीजन आ गया है। फैंस थ्रिलिंग कोर्ट रूम ड्रामा और मिश्रा की स्टाइल को काफी ज्यादा एंजॉय कर रहे हैं। पंकज त्रिपाठी ने कहा कि जब शो पहली बार आया था तो किसी ने भी नहीं सोचा था कि ये इतना सफल होगा। वहीं एक्टर ने याद किया कि वो कितने सीक्वल और सीज़न में काम कर चुके हैं। एक्टर ने कहा कि मैं चुपचाप गिन रहा था कि मैं कितने सीक्वल और सीजन का हिस्सा रहा हूं तब मुझे एहसास हुआ कि मैं 'मिर्जापुर' के तीन सीज़न, 'क्रिमिनल जस्टिस' के चार, 'फुकरे' के तीन भाग, 'स्त्री' के दो और कुछ और में काम कर चुका हूं।"

यह भी पढ़ें: Criminal Justice Season 4: पंकज त्रिपाठी, श्वेता बसु प्रसाद और सुरवीन चावला पहुंचे मुंबई, अलग अंदाज में किया CJ4 का प्रमोशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।