Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    2 घंटे 16 मिनट की फिल्म OTT पर मचा रही धूम, बॉक्स ऑफिस पर रही थी बड़ी फ्लॉप

    Updated: Sat, 29 Nov 2025 04:07 PM (GMT+05:30)

    फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बहुत मायने रखता है। वहीं आजकल फिल्में अपना थिएट्रीकल रन पूरा करने के बाद ओटीटी पर रिलीज होती है और वहां दर्शक उन्हें ...और पढ़ें

    बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप रही थी यह रोमांटिक कॉमेडी

    बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप रही थी यह रोमांटिक कॉमेडी

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप रही थी यह रोमांटिक कॉमेडी

    2. ओटीटी पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है फिल्म

    3. 2 घंटे 16 मिनट की फिल्म ओटीटी पर मचा रही तबाही

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। आजकल ज्यादातर फिल्में अपना थिएट्रीकल रन पूरा करने के बाद ओटीटी पर रिलीज होती हैं। कई बार कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहती हैं लेकिन ओटीटी पर दर्शकों से उन्हें अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है। ऐसी ही एक फिल्म इस साल अगस्त में रिलीज हुई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन अब यह रोमांटिक कॉमेडी ओटीटी पर धूम मचा रही है। इतना ही नहीं यह टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।

    क्या है फिल्म की कहानी?

    यह रोमांटिक कॉमेडी की कहानी एक अमीर परिवार के लड़के की कहानी है जिसे अपने पिता के पैसे नए स्टार्टअप में इन्वेस्ट करने में मजा आता है। एक यूनिक इन्वेस्टमेंट का मौका ढूंढते हुए, उसे सोलमेट्स नाम का एक ऐप मिलता है, जो किसी के लिए परफेक्ट मैच ढूंढने के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। अपने पिता को अपनी बात साबित करने के लिए वह ऐप टेस्ट करता है और उसका मैच एक साउथ इंडियन लड़की से हो जाता है, जो एक होमस्टे ओनर है और अपने चाचा के साथ अपना पुश्तैनी थारवाद (पारिवारिक घर) चलाती है। जब दोनों मिलते हैं तो उनकी जिंदगी अचानक से आपस में जुड़ने लगती है और दोनों को प्यार हो जाता है। हालांकि कल्चरल डिफरेंस की वजह से वे एक हो पाते हैं या नहीं यही फिल्म की कहानी है।

    param sundari (5)

    यह भी पढ़ें- Tere Ishk Mein OTT Release: थिएटर्स के बाद इस ओटीटी पर दिखेगा धनुष-कृति का इंटेंस लव, कब और कहां देखें फिल्म?

    बॉक्स ऑफिस पर रही थी फ्लॉप

    यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, इसे 60 करोड़ के बजट के साथ बनाया गया था और उसने घरेलू कलेक्शन में 64.72 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब यह फिल्म ओटीटी पर अक्तूबर में रिलीज हुई लेकिन नवंबर तक ट्रेंड कर रही है।

    param sundari (4)

    टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है फिल्म

    हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो है सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर स्टारर परम सुंदरी की। परम सुंदरी इस साल 29 अगस्त को थिएटर में रिलीज हुई थी और इसे लगभग दो महीने बाद 24 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था। जो अब तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने परम का और जाह्नवी कपूर ने एक साउथ इंडियन लड़की का किरदार निभाया है जिसका नाम थेक्केपट्टू सुंदरी दामोदरन पिल्लई होता है।

    खबरें और भी

    param sundari (6)

    परम सुंदरी 2025 की भारतीय हिंदी-भाषा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जो तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजान ने प्रोड्यूस की है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को क्रिटीक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। इसके साउंडट्रैक और सिनेमैटोग्राफी की तारीफ की गई।

    param sundari (3)

    यह भी पढ़ें- Netflix पर गर्दा उड़ा रही है साउथ की ये फिल्म, थिएटर्स में महाफ्लॉप मूवी OTT पर कर रही है ट्रेंड!