Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Peddi OTT Release: थिएटर के बाद ओटीटी पर होगा 'पेद्दी' का दंगल, कब और कहां रिलीज होगी Ram Charan की स्पोर्ट्स ड्रामा?

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 10:36 AM (IST)

    4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली राम चरण स्टारर स्पोर्ट्स ड्रामा पेद्दी (Peddi) अब अपनी डिजीटल रिलीज के लिए तैयार है। ...और पढ़ें

    ओटीटी पर कब दस्तक देगी पेद्दी?

    ओटीटी पर कब दस्तक देगी पेद्दी?

    HighLights

    1. ओटीटी पर कब दस्तक देगी पेद्दी?

    2. 4 जून को सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज

    3. बॉक्स ऑफिस पर किया अच्छा प्रदर्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेद्दी' सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब डिजिटली रिलीज होने के लिए तैयार है। मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के बावजूद, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई।

    राम चरण (Ram Charan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) स्टारर यह फिल्म एक एथलीट के प्रेरणादायक सफर को दिखाती है। यहां देखें फिल्म की स्ट्रीमिंग डिटेल्स-

    'पेद्दी' को मिली तारीफ और आलोचना

    राम चरण की 'पेद्दी' (Peddi) ने 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा (Sports Action Drama) फिल्म में अभिनेता पहली बार जाह्नवी कपूर के साथ नजर आए। बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। जहां कई लोगों ने राम चरण की एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ की, वहीं कुछ दर्शकों ने स्क्रीनप्ले के कुछ हिस्सों और जाह्नवी कपूर के किरदार को लिखे जाने के तरीके की आलोचना भी की।

    ram charan (2)

    यह भी पढ़ें- Peddi Box Office: राम चरण की स्पोर्ट्रस ड्रामा ने नहीं मानी हार, Cocktail 2 के सामने से उड़ाई मोटी रकम

    मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद, 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया और साल की सबसे बड़ी कमर्शियल सफल फिल्मों में से एक बनकर उभरी। अब, यह फिल्म डिजिटल रिलीज के लिए तैयार हो रही है।

    ओटीटी पर कब और कहां देखें फिल्म?

    जो फैन्स इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए या जो फिल्म को दोबारा देखना चाहते हैं, उनके लिए खुशखबरी है। पेद्दी के डिजीटल राइट्स Netflix ने हासिल किए हैं, फिल्म की शुरुआती क्रेडिट्स में इस प्लेटफॉर्म को फिल्म का ऑफिशियल स्ट्रीमिंग पार्टनर बताया गया है।

    ram charan (6)

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उम्मीद है कि यह फिल्म 2 जुलाई, 2026 से Netflix पर तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हिंदी वर्शन के 30 जुलाई, 2026 को आने की संभावना है, क्योंकि हिंदी रिलीज के लिए सिनेमाघरों में आठ हफ्ते तक फिल्म का चलना जरूरी होता है।

    हालांकि, मेकर्स और नेटफ्लिक्स की तरफ से अभी ऑफिशियल डेट्स सामने नहीं आई हैं।

    पेद्दी के बारे में

    'पेद्दी' 2026 की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा है। जिसे बुची बाबू सना ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में राम चरण, जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में हैं।

    यह भी पढ़ें- 500 करोड़ की तरफ बढ़ा Peddi, राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा ने दुनियाभर में कमाई से किया राज

    खबरें और भी