Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pippa OTT Release Date: दिवाली वीकेंड में होगा धमाका! ओटीटी पर आ रही ईशान खट्टर की पिप्पा, जानें- कब और कहां?

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Wed, 01 Nov 2023 02:39 PM (GMT+05:30)

    Pippa OTT Release Date पिप्पा का इंतजार काफी अर्से से किया जा रहा था। पहले खबरें आयी थीं कि फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी मगर अब तस्वीर साफ हो गयी ह ...और पढ़ें

    पिप्पा की ओटीटी रिलीज तय। फोटो- इंस्टाग्राम
    पिप्पा की ओटीटी रिलीज तय। फोटो- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. पिप्पा भारत और पाकिस्तान के बीच हुई जंग पर आधारित है
    2. ईशान खट्टर फौजी के किरदार में नजर आएंगे
    3. फिल्म प्राइम वीडियो पर दिवाली से पहले आएगी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ईशान खट्टर की फिल्म पिप्पा को लेकर चल रहा असमंजस खत्म हो गया है। अब यह फिल्म सिनेमाघरों के बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। ईशान के जन्मदिन के मौके पर निर्माताओं ने इसका एलान किया है। 1971 के युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म में ईशान फौजी के किरदार में नजर आएंगे। 

    क्या है फिल्म की कहानी?

    फिल्म की कहानी 1971 में भारत औप पाकिस्तान के बीच हुई जंग से निकली है। इस युद्ध के बाद बांग्लादेश का जन्म अलग देश के रूप में हुआ था। राजा कृष्ण मेनन ने फिल्म का निर्देशन किया है।

    कहानी ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की किताब द बर्निंग चाफीज- अ सोल्जर्स फर्स्ट हैंड एकाउंट ऑफ 1971 वॉर से ली गयी है। स्क्रीनप्ले राजा कृष्ण मेनन, तन्मय मोहन और रविंदर रंधावा ने लिखा है। संगीत ए आर रहमान का है। 

    यह भी पढे़ं: November OTT Movies- नवम्बर में ओटीटी पर खूब होंगे धमाके, इन 23 फिल्मों के साथ गुजारिए हर वीकेंड

    ईशान खट्टर वॉर हीरो कैप्टन बलराम सिंह मेहता की भूमिका में दिखेंगे। प्रियांशु पेन्युली, मृणाल ठाकुर और सोनी मेनन भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

    राजा कृष्ण मेनन अक्षय कुमार की फिल्म एयरलिफ्ट के लिए जाने जाते हैं, जो 2016 में आयी थी। फिल्म की कहानी खाड़ी युद्ध के दौरान कुवैत में बसे भारतीयों को सकुशल लेकर आने की घटना पर आधारित थी। अक्षय ने कुवैत के भारतीय बिजनेसमैन का किरदार निभाया था।

    खबरें और भी

    कहां और कब होगी रिलीज?

    पिप्पा अमेजन प्राइम वीडियो पर 10 नवम्बर से स्ट्रीम की जा रही है।

    ओटीटी पर ईशान का करियर

    ईशान की यह दूसरी फिल्म है, जो सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है। इससे पहले काली पीली जीप्लेक्स पर आयी थी, जिसमें अनन्या पांडेय ने फीमेल लीड रोल निभाया था। 

    नेटफ्लिक्स की सीरीज अ सूटेबल ब्वॉय में ईशान ने मुख्य भूमिका निभायी थी। वहीं, नेटफ्लिक्स की इंटरनेशनल सीरीज द परफेक्ट कपल में भी ईशान निकोल किडमैन के साथ अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।