Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Potluck Season 2 Trailer: सोनी लिव ने जारी किया पॉटलक सीजन 2 का ट्रेलर, वापस लौटा शास्त्री परिवार

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Fri, 10 Feb 2023 09:11 PM (IST)

    Potluck Season 2 Trailer Release Date सोनी लिव की इस सीरीज में मुंबई के अपर मिडिल क्लास परिवार की कहानी दिखायी जाती है। यह सिटकॉम जॉनर की सीरीज है। इ ...और पढ़ें

    Potluck Season 2 Trailer Release Date Out SonyLIV Web Series. Photo- screenshot
    Potluck Season 2 Trailer Release Date Out SonyLIV Web Series. Photo- screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। लव-क्राइम ड्रामा जहानाबाद ऑफ लव एंड वॉर के बाद अब सोनी लिव ने सिट-कॉम पॉटलक के दूसरे सीजन का एलान कर दिया है। शुक्रवार को ट्रेलर के साथ इसकी रिलीज डेट की जानकारी दी गयी। इस शो में सायरस साहूकार, शिखा तलसानिया, किट्टू गिडवानी और इरा दुबे मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं।

    ट्रेलर में शास्त्री परिवार की जिंदगी दिखायी गयी है। किरदार वही हैं, मगर परिस्थितियां अलग हैं। शो 24 फरवरी को सोनी लिव पर प्रसारित किया जाएगा। पॉटलक का पहला सीजन 2021 में आया था, जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। पहले सीजन में आठ एपिसोड्स थे। कहानी मुंबई की अपर मिडिल क्लास सोसाइटी में दिखायी गयी है। आइएमडीबी पर इस शो की रेटिंग 7.5 है। 

    यह भी पढ़ें: Friday OTT Releases- शाहिद की डेब्यू सीरीज 'फर्जी', काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी'... इस वीकेंड की पूरी लिस्ट

    पॉटलक सीरीज ओटीटी स्पेस में उन सीरीज की लिस्ट को लम्बा करती है, जिनमें पारिवारिक कहानियां दिखायी गयी हैं। राजश्री ओझा निर्देशित शो में हरमन सिंघानिया, जतिन सियाल, सलोनी पटेल, सिद्धांत कार्णिक, सोनाली सचदेव, मायरा राजपाल, आश्वी नेगी, मिकाइल बूटवालालॉन्ग अहम किरदारों में नजर आते हैं।

    सोनी लिव पर देख सकते हैं ये शोज भी

    सोनी लिव के शोज की बात करें तो पिछले हफ्ते आया जहानाबाद ऑफ लव एंड वॉर देखा जा सकता है। इस शो में रित्विक भौमिक और हर्षिता गौड़ ने मुख्य किरदार निभाये हैं। यह नक्सली जंग की बैकग्राउंड में लव स्टोरी  है। 

    खबरें और भी

    हुमा कुरैशी का शो महारानी भी काफी लोकप्रिय रहा। इस शो में बिहार की राजनीति दिखायी गयी थी। हुमा ने एक ऐसी नेता का किरदार निभाया, जो गृहिणी से मुख्यमंत्री बनने का सफर तय करती है और अपने फैसलों से सियासत बदलने की कोशिश करती है।

    हंसल मेहता का शो स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी भी एक चर्चित शो है। इस शो में प्रतीक गांधी ने लीड रोल निभाया था।

    गुल्लक भी सोनी बेहद चर्चित सीरीज है। यह एक लोअर मिडिल क्लास परिवार की कहानी है। इस सीरीज में जमीन खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता और हर्ष मायर ने मुख्य किरदार निभाये हैं। अगर एक्शन और थ्रिलर पसंद है तो काठामांडू कनेक्शन, अवरोध, जेएल 50, योर ऑनर जैसे शोज हैं। 

    यह भी पढ़ें: Farzi Review- नकली नोटों की कहानी में शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की असली अदाकारी, पढ़िए पूरा रिव्यू