बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई 400 करोड़ की फिल्म, ओटीटी पर आते ही बनी Dhurandhar
प्रभास की 400 करोड़ की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। हालांकि, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के बाद इसे जबरदस्त सफलता मिली। यह रोमांटिक ह ...और पढ़ें
-1773486081569_m.webp)
HighLights
400 करोड़ था फिल्म का बजट
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई
ओटीटी पर रिलीज होते ही बनी जबरदस्त हिट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म का अगर भारी-भरकम बजट हो और इसमें मल्टीस्टार मौजूद हों फिर भी इस बात की गारंटी नहीं होती कि फिल्म सफल होगी। ऐसा कई बार प्रत्यक्ष देखने को भी मिला है। आजकल वैसे भी फिल्मों के हिट और फ्लॉप होने का पैमाना बदल गया है।
400 करोड़ था फिल्म का बजट
आज हम आपको ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जो सिनेमाघरों में बुरी तरह ढेर हो गई। मूवी का बजट 400 करोड़ था और रिलीज के बाद मेकर्स को बड़ा घाटा हुआ। मेकर्स ने फिल्म के वीएफएक्स और सेट डिजाइन पर पानी की तरह जमकर पैसा बहाया था। लेकिन ओटीटी ने इसकी नैया पार लगा दी। हम बात कर रहे हैं प्रभास की फिल्म द राजा साब (The Raja Saab) की।

यह भी पढ़ें- Paresh Rawal की वजह से बेटे आदित्य रावल को फील होता है प्रेशर? 'सूबेदार' एक्टर ने कहा- 'अभी तुलना करने का...'
साउथ सुपरस्टार की फिल्म को बड़ी उम्मीदों से बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया गया था। इस हॉरर कॉमेडी को जब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया तो लोगों ने इसे बहुत प्यार दिया। फिल्म में प्रभास के अलावा संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और रिद्धी कुमार नजर आए।
क्या थी फिल्म की कहानी?
'द राजा साब' (2026) एक रोमांटिक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जो राजू (प्रभास) नाम के एक युवक और उसकी दादी के इर्द-गिर्द घूमती है। दादी को अल्जाइमर है और वह अपने गायब पति (संजय दत्त) को ढूंढने की ज़िद करती हैं। राजू की तलाश उसे एक रहस्यमयी, भूतिया हवेली तक ले जाती है, जहां पता चलता है कि उसका दादाजी की आत्मा वहां का डार्क सीक्रेट कंट्रोल कर रही है। संजय दत्त ने इसमें भूत का रोल निभाया है, जो हवेली को नियंत्रित करते हैं।
खबरें और भी

यह एक पैन-इंडिया फिल्म है, जिसे मारुति ने निर्देशित किया है, जो मुख्य रूप से डर और रोमांस के बीच का ड्रामा है। थिएटर्स से उतरने के बाद जब इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया, तो फिल्म रातों-रात ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई। आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं जहां ये टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।