विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Prime Video ने किया नये शोज का एलान, 'आउटर रेंज 2' और 'इंस्पेक्टर ऋषि' की रिलीज डेट आउट

Published: Thu, 14 Mar 2024 08:58 PM (IST)

प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रहा क्राइम हॉरर शो इंस्पेक्टर ऋषि तमिल भाषा की वेब सीरीज है। इस शो को ...और पढ़ें

प्राइम वीडियो ने जारी कीं शो की रिलीज डेट। फोटो- इंस्टाग्राम
प्राइम वीडियो ने जारी कीं शो की रिलीज डेट। फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. इंस्पेक्टर ऋषि सुपरनेचुरल क्राइम शो है
  2. आउटर रेंज भी मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है
  3. प्राइम वीडियो ने दोनों की रिलीज डेट जारी की हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्राइम वीडियो ने गुरुवार को दो नई सीरीजों की घोषणा की। इनमें एक तमिल सीरीज है, जबकि दूसरी अंग्रेजी सीरीज का दूसरा सीजन है। इंस्पेक्टर ऋषि के नाम से रिलीज हो रही क्राइम हॉरर सीरीज में 10 एपिसोड्स होंगे।

इसे नंदिनी जेएस ने क्रिएट किया है, जबकि नवीन चंद्रा, सुनयना, कन्ना रवि, मालिनी जीवरत्नम, श्रीकृष्ण दयाल और कुमारावेल प्रमुख किरदारों में हैं। 

इंस्पेक्टर ऋषि

यह तेज-तर्रार इंस्पेक्टर ऋषि नंदन की कहानी है, जिसके सामने उस वक्त चुनौती आती है, जब वो सिलसिलेवार कत्ल की घटनाओं की जांच करता है। इन हत्याओं के पीछे सुपरनेचुरल शक्तियों की निशानियां मिलती हैं। सीरीज 29 मार्च को तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ के साथ हिंदी में भी रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें: Horror TV Show: शर्त लगा लो! अकेले बैठकर नहीं देख पाओगे ये हॉरर टीवी शो, डर से आज भी कांप उठेगी रूह

नंदिनी ने कहा कि इस सीरीज के जरिए उन्हें हॉरर और मिस्ट्री जॉनर में कुछ नई चीजें एक्सप्लोर करने का मौका मिला है। सीरीज की स्टार कास्ट ने बेहतरीन काम किया है।

आउटर रेंज सीजन 2

प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब सीरीज आउटर रेंज के दूसरे सीजन की पुष्टि कर दी है। प्लेटफॉर्म ने गुरुवार को फर्स्ट लुक जारी करने के साथ रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया। दूसरे सीजन के एक एपिसोड की कमान ड्यून पार्ट 2 के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जॉश ब्रोलिन को दी गई है, जो उनका डायरेक्टोरियल डेब्यू है। 

प्राइम वीडियो की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक,आउटर रेंज का दूसरा सीजन 16 मई को रिलीज किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: OTT Releases- मैं अटल हूं, मर्डर मुबारक... इस हफ्ते ओटीटी पर आ रहीं ये 21 फिल्में और सीरीज

आउटर रेंज की कहानी के केंद्र में रैंचर रॉयल एबॉट है, जो अपनी जमीन और परिवार के लिए लड़ रहा है। उसे व्योमिंग के वीरान इलाके में अंधेरी खाली जगह मिलती है। इस खाली जगह की वजह से एबॉट की फैमिली प्रभावित होती है। दूसरे सीजन में इसका रहस्य और गहराने वाला है। रॉयल और उसकी पत्नी सिसिलिया अपनी पोती को तलाशने के साथ परिवार को एकजुट रखने की कोशिश भी कर रहे हैं। 

जॉश ब्रोलिन के अलावा शो की सहयोगी स्टार कास्ट में इमोजन पुट्स, लिली टेलर, तमारा पोडेम्स्की, लुइस पुलमैन, टॉम पेलफ्रे, नोआ रीड, शॉन साइपस, इसाबेल अराइजा, ओरिव एबरक्रोम्बी और विल पैटन शामिल हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।