Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Prime Video Release: ओटीटी पर मनोरंजन का फुल पैकेज, 7-13 नवंबर के बीच रिलीज हो रही हैं ये फिल्में और वेब सीरीज

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Mon, 07 Nov 2022 04:04 PM (IST)

    Prime Video Web Series and Films from 7-13 November 2022 नवंबर के दूसरे हफ्ते ओटीटी स्पेस प्लेटफॉर्म पर भरपूर मनोरंजन दर्शकों का इंतजार कर रहा है। इस ...और पढ़ें

    Prime Video Web series releasing from 7-13 November
    Prime Video Web series releasing from 7-13 November

    नई दिल्ली, जेएनएन। Prime Video Web Series and Films from 7-13 November 2022: नवंबर के पहले हफ्ते में कई वेब सीरीज और फिल्मों की शुरुआत हो चुकी है। वहीं, दूसरा हफ्ता भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नए और मनोरंजक शो से भरा होगा। यानी नवंबर का दूसरा हफ्ता भी मनोरंजन का फुल पैकेज लेकर आने वाला है, जिसमें कॉमेडी से लेकर एक्शन, हर तरह के जॉनर के शो और फिल्में दिखाई जाएंगी। तो चलिये जानते हैं कि 7-13 नवंबर के बीच कौन सी वेब सीरीज या फिल्में डिजिटल प्लेटफार्म (प्राइम वीडियो) पर आने वाली हैं।

    ब्रीद: इनटू द शैडोज 2

    डिजिटल दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो चुके अभिषेक बच्चन इस वेब सीरीज के दूसरे पार्ट में भी कमाल करने के लिए तैयार हैं। स्टेप सीरीज का ट्रेलर 27 अक्टूबर को रिलीज किया गया था। इसकी कहानी 9 नवंबर को प्राइम वीडियो पर दिखाई जाएगी।

    सैवेज एक्स फेंटी वॉल्यूम 4

    फैशन की दुनिया पर आधारित यह वेब शो 9 नवंबर को प्राइम वीडियो पर दिखाया जाएगा। इसमें डॉन टॉलिवर, अनीटा, बर्ना बॉय और मैक्सवेल लीड कैरेक्टर में हैं।

    ऑटम बीट

    ऑटम बीट की कहानी दो भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है। पाको और टीटो संगीत की दुनिया में बड़ा नाम बनने की कोशिश करते हैं। इस बीच उन्हें एक ही महिला से प्यार हो जाता है, और तब इन दो भाइयों के बंधन की परीक्षा होती है। प्राइम वीडियो पर यह शो 10 नवंबर को दिखाया जाएगा।

    खबरें और भी

    वॉर्म बॉडीज

    जोंबी वर्ल्ड पर आधारित यह मूवी एक इंसान और जोंबी की लव स्टोरी पर आधारित मूवी है, जो कि 10 नवंबर को रिलीज हो रही है। 

    11 नवंबर को दिखाए जाएंगे ये शो भी

    11 नवंबर को प्राइम वीडियो पर 'मैमल्स' और 'द इंग्लिश' भी रिलीज किए जाएंगे। 'मैमल्स' छह एपिसोड में दिखाई जाने वाली कहानी होगी, जिसमें एक पति को उसकी पत्नी के धोखेबाज होने का पता लगता है। वहीं 'द इंग्लिश' उस महिला की कहानी को दिखाएगी जो अपने बेटे के कातिल को ढूंढने के लिए दिन रात एक कर देती है। 

    यह भी पढ़ें: Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' में बदला तकिया कलाम, एक्टर ने शेयर किया फिल्म से जुड़ा अपडेट

    यह भी पढ़ें: Kantara Collection: 100 करोड़ कमाई की तरफ बढ़ रही 'कांतारा', हिंदी बेल्ट में पूरे बॉलीवुड को चुनौती