Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रियंका चोपड़ा ने शादी में दरार की खबरों के बीच पति निक जोनस के साथ 10 साल के अंतर पर कही यह बात, सामने आया वीडियो

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Wed, 24 Nov 2021 08:50 AM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा के दो जेठ हैं जो जोनस और केविन जोनस। जो की पत्नी सोफिया टर्नर हैं जिन्होंने एक्स मेन सीरीज की पिछली फिल्म में लीड रोल निभाया था। केविन ...और पढ़ें

    Priyanka Chopra and Nick Jonas. Photo- Instagram
    Priyanka Chopra and Nick Jonas. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को लेकर पिछले कुछ वक्त से खूब चर्चा चल रही है। कहा जा रहा है कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गयी है और शादी खतरे में है। इस खबर की शुरुआत प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम एकाउंट से हुई, जहां उन्होंने अपने नाम के आगे से सरनेम 'जोनस' हटा दिया है। 

    सोशल मीडिया एकाउंट में आये इस बदलाव पर जब लोगों की नजर पड़ी तो मामला सीधे शादी में खटपट से जोड़कर देखा जाने लगा। कयास लगाने जाने लगे कि प्रियंका निक जोनस से तलाक ले रही हैं। बात इतनी बढ़ी कि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा को सफाई देने आगे आना पड़ा। उन्होंने कहा कि सारी खबरें झूठ हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। बहरहाल, इन खबरों की सच्चाई जो भी हो, मगर इस बीच नेटफ्लिक्स ने एक मजेदार शो अपने प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया है, जिसमें प्रियंका के साथ उनके पति निक और जेठ-जेठानी नजर आ रहे हैं। यह जोनस फैमिली को समर्पित एक रोस्ट शो है, जिसका नाम है: जोनस ब्रदर्स- फैमिली रोस्ट। 

    प्रियंका चोपड़ा ने किया पति निक को रोस्ट

    प्रियंका ने इस शो की एक क्लिप इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है, जिसमें वो निक जोनस की खिंचाई करती नजर आ रही हैं। प्रियंका वीडियो में निक जोनस के साथ अपनी उम्र के 10 साल के फासले पर कहती हैं कि वो निक उन्हें टिकटॉक के बारे में बताते हैं तो वो उन्हें स्टारडम के बारे में बताती हैं।

    प्रियंका चोपड़ा की जेठानियों ने ली पतियों की क्लास

    इस वीडियो में प्रियंका के दोनों जेठ जो जोनस और केविन जोनस भी मौजूद हैं। जो की पत्नी सोफिया टर्नर और केविन की पत्नी डैनियल जोनस भी अपने-अपने पतियों की खिंचाई करती हैं। शो में प्रियंका के ससुर केविन जोनस सीनियर भी मौजूद हैं। इन सभी को कॉमेडियंस केनन थॉमसन, लिली सिंह, जैक वाइटहॉल, पीट डेविडसन और डॉ. फिल सिंगर जॉन लीजेंड एंटरटेन कर रहे हैं। 

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

    शो की शुरुआत तीनों भाइयों और उनकी पत्नियों के परिचय से होती है। केनन परिचय करवाते वक्त निक के बारे में कुछ ऐसा कहते हैं कि प्रियंका जोर-जोर से हंस पड़ती हैं। शो में जोनस ब्रदर्स को रोस्ट किया जाता है। प्रियंका, सोफी और डैनियल भी अपने-अपने पतियों को रोस्ट करती हैं। जोनस ब्रदर्स- फैमिली रोस्ट शो की अवधि एक घंटा 8 मिनट है। शो सिर्फ अंग्रेजी में सब्टाइटल्स के साथ उपलब्ध है। शो 16 साल के अधिक के दर्शकों के लिए ही है। इसे लैंग्वेज वॉर्निंग के साथ रिलीज किया गया है। प्रियंका चोपड़ा मैट्रिक्स रिसरेक्शंस में नजर आएंगी। मंगलवार को उन्होंने फिल्म से अपना लुक भी रिवील किया।