Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Raja Shivaji OTT: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर दिखेगी 'छत्रपति शिवाजी महाराज' की गाथा, कब और कहां होगी स्ट्रीम?

    Updated: Thu, 14 May 2026 02:38 PM (IST)

    रितेश देशमुख की हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म राजा शिवाजी की ओटीटी रिलीज के संबंधित अहम खबर सामने आ रही है। ...और पढ़ें

    राजा शिवाजी ओटीटी अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    राजा शिवाजी ओटीटी अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. ओटीटी पर कहां आएगी हिस्टोरिकल ड्रामा

    2. इतने करोड़ में हुई राजा शिवाजी की ओटीटी डील

    3. रितेश देशमुख की फिल्म कमाई में निकली अव्वल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में सिनेमाघरों में अभिनेता रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। हिस्टोरिकल ड्रामा के तौर पर इस मराठी मूवी ने सभी को काफी प्रभावित किया है और सफलता का स्वाद चखा है।

    महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक के तौर पर कमाल करने वाली राजा शिवाजी की ओटीटी रिलीज को लेकर अब चर्चाएं तेज हो गई हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि मराठी फिल्म राजा शिवाजी को ऑनलाइन कब और कहां स्ट्रीम की जाएगी। 

    ओटीटी पर कब और कहां आएगी राजा शिवाजी

    मराठी सिनेमा की सबसे शानदार फिल्म के तौर पर राजा शिवाजी की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े जा रहे हैं। इस पीरियड ड्रामा मूवी की ओटीटी रिलीज को सुर्खियां काफी तेज हैं। अमूमन देखा जाता है कि जो फिल्म कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती है, तो उसे ओटीटी पर आने में 45-60 दिनों का समय लग जाता है। ऐसा ही कुछ राजा शिवाजी के साथ देखने को मिलेगा। 

    यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Box Office: बॉक्स ऑफिस पर राजा शिवाजी का यूटर्न, 12वें दिन बदले कमाई के समीकरण

    raja shivaji collection day 4

    जहां आज के समय में फिल्ममेकर्स ज्यादातर मूवीज अपने पोस्टर्स और प्री क्रेडिट सीन्स में डिजिटल पार्टनर की जानकारी सार्वजनिक कर देते हैं, वहीं दूसरी तरफ राजा शिवाजी के मामले में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मराठी मूवी राजा शिवाजी को सिनेमाघरों के बाद सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।

    खबरें और भी

    raja shivaji cast fees (2)

    हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है और साथ ही रिलीज डेट भी तय होनी है। थिएटर्स में राजा शिवाजी को मराठी और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है। लेकिन इतना तय है कि जब ये मूवी ओटीटी पर आएगी तो इसे पैन इंडिया रिलीज के तौर पर पेश किया जाएगा, जिसमें फिल्म का वर्जन 6 भाषाओं में मौजूद रहेगा, जिनमें मराठी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाएं शामिल रहेंगी।

    मोटी रकम में ओटीटी डील

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजा शिवाजी के डिजिटल राइट्स के लिए डील मूवी की रिलीज से पहले ही हो गई थी। बताया जा रहा है इसके लिए रितेश देशमुख की इस मूवी के ओटीटी राइट्स 90 करोड़ से अधिक की रकम में बिके हैं। बता दें कि रितेश इस मूवी में बतौर लीड एक्टर के अलावा निर्देशक के तौर पर एक्टिव रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Worldwide Collection: मराठी सिनेमा की 'धुरंधर' बनी राजा शिवाजी, मंगलवार को कमाई से मचाई उथल-पुथल