Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Srikanth OTT Release: बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर चलेगा 'श्रीकांत' का जादू, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी फिल्म

    Updated: Thu, 04 Jul 2024 12:35 PM (IST)

    राजकुमार राव और अलाया एफ स्टारर फिल्म श्रीकांत मई में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी को लोगों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। अब बॉक्स ऑफिस पर ...और पढ़ें

    ओटीटी पर दस्तक देगी श्रीकांत (Photo Credit: Instagram)
    ओटीटी पर दस्तक देगी श्रीकांत (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. रिलीज के दो महीने में ओटीटी पर आएगी श्रीकांत
    2. राजकुमार राव ने निभाया था नेत्रहीन श्रीकांत बोला का किरदार
    3. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने किया था इतना कारोबार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तुषार हीरानंदानी के निर्देशन में बनी राजकुमार राव (Rajkummar Rao) स्टारर फिल्म 'श्रीकांत' (Srikanth) 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी। वहीं, लोगों को एक्टर का अभिनय काफी पसंद आया था। उन्होंने इस मूवी में नेत्रहीन उद्योगपति श्रीकांत बोला का किरदार निभाया था। दर्शकों से लेकर स्टार्स तक ने उनकी एक्टिंग की तारीफ की थी।

    अब बॉक्स ऑफिस पर तारीफें बटोरने के बाद यह मूवी ओटीटी पर अपना धमाल मचाने के लिए तैयार है। चलिए जानते हैं कि रिलीज के लगभग दो महीने के अंदर ही राजकुमार राव की मूवी (Srikanth OTT Release Date) कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने जा रही है।

    यह भी पढ़ें: Srikanth Review: सपने देखने और साकार करने के जज्बे की कहानी, वाकई आंखें खोलती है श्रीकांत की जिंदगी

    इस प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी 'श्रीकांत'

    राजकुमार राव के अलावा इस मूवी में उनके साथ अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर जैसे कई स्टार्स भी दिखाई दिए थे। अब इस मूवी का ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने जा रहा है। नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है।

    उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि एक ऐसे सपने को देखें, जिसने सीमाओं को चुनौती दी। 'श्रीकांत' असाधारण सच्ची कहानी, कल नेटफ्लिक्स पर आ रही है। इसका मतलब इस फिल्म का प्रीमियर 5 जुलाई को होने वाला है। यह खबर सुनने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    फिल्म ने कितना किया था कलेक्शन

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'श्रीकांत' ने 6 हफ्तों में लगभग 50.05 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

    क्या थी फिल्म की कहानी

    इस फिल्म में दिखाया गया कि कैसे जन्म से नेत्रहीन रहे श्रीकांत अपनी जिंदगी में उतार-चढाव देखते हैं। वह पढ़ाई के लिए संघर्ष करते हैं। यहां तक कि साइंस साइड से पढ़ाई करने के लिए उन्होंने एजुकेशन डिपार्टमेंट पर केस तक ठोक दिया था। इसके बाद भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई, फिर उन्हें IIT में दाखिला नहीं मिला। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी। 

    यह भी पढ़ें: Srikanth Box Office Day 21: तीसरे हफ्ते में राजकुमार राव की श्रीकांत का कारनामा, चुपचाप आगे बढ़कर छापे करोड़ों