Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    थिएटर के बाद OTT पर दहशत फैलाने आ रही 2 घंटे 10 मिनट की Fantacy Horror, कब और कहां देखें?

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 03:33 PM (IST)

    थिएटर के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है 2 घंटे 10 मिनट की फैंटेसी हॉरर फिल्म? ...और पढ़ें

    कब और कहां रिलीज होगी फैंटेसी हॉरर?

    कब और कहां रिलीज होगी फैंटेसी हॉरर? 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संगीत शोभन और नयन सारिका स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म 'राकासा' 3 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मानसा शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म अब अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार है। आइए जानते हैं फिल्म ऑनलाइन कब और कहां रिलीज होगी राकासा (Rakasa)।

    क्या है राकासा की कहानी?

    Rakasa की कहानी वीरू नाम के एक नौजवान के इर्द-गिर्द घूमती है। वीरू US से अपने गांव लौटता है और अपनी बचपन की प्रेमिका से शादी करने का प्लान बनाता है। लेकिन जब उसे पता चलता है कि उसकी प्रेमिका किसी और से शादी करने वाली है, तो उसकी सारी उम्मीदें टूट जाती हैं। शादी को रोकने के लिए वीरू कई बार कोशिश करता है, लेकिन हर बार उसे नाकामी ही हाथ लगती है। निराश होकर वह एक ऐसे पुराने किले के पास सो जाता है, जिसके बारे में कहा जाता है कि वहां भूतों का साया है। उस रात क्या होता है और वीरू को किन-किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, यही इस फैंटेसी हॉरर-कॉमेडी फिल्म की कहानी है।

    rakasa (2)

    Rakasa OTT रिलीज डेट

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीत शोभन स्टारर यह फिल्म 1 मई, 2026 को Netflix पर रिलीज होगी। इस फिल्म की लिस्टिंग अभी से ही प्लेटफॉर्म पर दिखाई दे रही है। इसके ओरिजिनल वर्जन के अलावा, उम्मीद है कि यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी, जिनमें तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम शामिल हैं; हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    rakasa (3)

    Rakasa के बारे में

    संगीत शोभन इस फिल्म में लीड किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ नयन सारिका ने फिल्म में लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाई है। इसके अलावा, फिल्म में कई और बेहतरीन कलाकारों ने भी काम किया है। वेनेला किशोर, ब्रह्माजी, तनिकेला भरणी, गेटअप श्रीनू, आशीष विद्यार्थी और राजशेखर अनिंगी जैसे कलाकारों ने इस फिल्म में शानदार अभिनय किया है।

    खबरें और भी

    rakasa (4)

    मनसा शर्मा द्वारा निर्देशित, 'राकासा' को निहारिका कोनिडेला ने 'पिंक एलिफेंट पिक्चर्स' के बैनर तले प्रोड्यूस किया है, जिसमें उमेश कुमार बंसल को-प्रोड्यूसर हैं।