Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    90 साल के सफर पर RBI बनाएगा 5 एपिसोड्स की Web Series, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से मांगे जाएंगे प्रस्ताव

    Updated: Mon, 29 Jul 2024 09:12 PM (GMT+05:30)

    ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सच्ची घटनाओं व्यक्तियों और विषयों पर बनी कई वेब सीरीज मौजूद हैं मगर इनमें ज्यादातर क्राइम का बोलबाला है। आर्थिक मसलों पर मेकर्स ...और पढ़ें

    आरबीआई पर बनेगी वेब सीरीज। फोटो- इंस्टाग्राम
    आरबीआई पर बनेगी वेब सीरीज। फोटो- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 2025 में आरबीआई की स्थापना को 90 साल पूरे हो रहे हैं
    2. वेब सीरीज की कुल अवधि तीन घंटे की रखी जाएगी
    3. प्रोडक्शन हाउसेज भी इस वेब सीरीज के निर्माण में हिस्सा ले सकते हैं

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपको भारतीय रिजर्व बैंक की कार्यशैली और इतिहास में दिलचस्पी है तो यह खबर आप ही के लिए है। आरबीआई अपने 90 साल के सफर पर 5 एपिसोड्स की एक वेब सीरीज का निर्माण करने की योजना बना रहा है, जिसके लिए फिल्म निर्माताओं और निर्माण कम्पनियों और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से प्रस्ताव मांगे गये हैं। 

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अुसार, यह वेब सीरीज आरबीआई के कामकाज करने के तौर-तरीकों का गहराई से वर्णन करेगी। वेब सीरीज की अवधि लगभग 3 घंटे होगी, जो एक लम्बी फीचर फिल्म के बराबर है। इसे 25-30 मिनट के पांच एपिसोड्स में बांट दिया जाएगा। 

    ओटीटी पर आएगी वेब सीरीज

    आरबीआई की ओर से जारी की गई आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि यह वेब सीरीज राष्ट्रीय टीवी चैनलों के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी प्रसारित की जा सकती है। देश के दिग्गज बैंक ने इसी साल अप्रैल में स्थापना के 89 साल पूरे किये हैं। आरबीआई की नींव 1935 में रखी गई थी। 2025 में इसकी उम्र 90 साल हो जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Upcoming OTT Releases- 'मॉडर्न मास्टर्स: एसएस राजामौली' से 'ड्यून 2' तक, ओटीटी पर धमाल मचाएंगी ये फिल्में और सीरीज

    वेब सीरीज के निर्माण और वितरण के लिए संबंधित कम्पनियों से ई-टेंडरिंग के जरिए प्रस्ताव मांगे जाएंगे। इस सीरीज से एक आम आदमी भी आरबीआई के बारे में अहम जानकारियां हासिल कर सकेगा। देश की इकॉनमी में इस बैंक की भूमिका को लेकर भी समझ बढ़ेगी, जिससे एक भरोसा कायम होगा। 

    खबरें और भी

    आरबीआई की उपलब्धियों को बताएगी सीरीज

    सीरीज केंद्रीय बैंक के विजन और मिशन को रेखांकित करेगी। साथ ही इसकी उपलब्धियों और उपक्रमों को बताएगी। हालांकि, इसका प्रदर्शन करने में इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि यह मनोरंजक ढंग से हो, ताकि लोगों की दिलचस्पी बनी रहे। इसमें एक्सपर्ट्स के इंटरव्यूज शामिल जाएंगे। 

    आरबीआई ने कहा कि सीरीज का उद्देश्य जटिल आर्थिक सिद्धांतों को आसानी से लोगों तक पहुंचाने के साथ उनकी आर्थिक समझ को बढ़ाना भी है। 

    यह भी पढ़ें: Crime Docu-Series- अमरोहा हत्याकांड से लेकर दिल्ली-बेंगलुरु तक की दहलाने वाली अपराध कथाएं, OTT पर हैं मौजूद

    अगर डॉक्युमेंट्री सीरीज की बात करें तो आपराधिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और सांस्कृतिक विषयों पर कंटेंट की कमी नहीं है, मगर आर्थिक मुद्दों पर ओटीटी स्पेस में अधिक कंटेंट नहीं है। बैंक स्कैम्स पर भी कहानियां दिखाई गई हैं, मगर संस्थानों के इतिहास को लेकर कम ही बात की गई है।