Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    OTT पर धुआं काट रही 1 घंटे 50 मिनट की Romantic Comedy, टॉप 10 में Trending 11 साल पुरानी फिल्म

    Updated: Sun, 15 Feb 2026 04:18 PM (IST)

    OTT पर नई फिल्मों का इंतजार तो दर्शकों को होता ही है लेकिन पुरानी फिल्में भी दर्शक डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर खूब एंजॉय करते हैं। एक ऐसी ही 11 साल पुरानी ...और पढ़ें

    ओटीटी पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही रोमांटिक कॉमेडी

    ओटीटी पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही रोमांटिक कॉमेडी

    HighLights

    1. ओटीटी पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही रोमांटिक कॉमेडी

    2. 11 साल पुरानी है 1 घंटे 50 मिनट की फिल्म

    3. IMDb पर मिली है 7.5 रेटिंग 

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्मस दर्शकों के लिए मनोरंजन का हब बन गए हैं। नई फिल्में तो ओटीटी पर देखने के लिए अवेलेबल हैं हीं वहीं दर्शक पुरानी फिल्मों को भी बिंज वॉच कर सकते हैं। एक ऐसी ही फिल्म फिलहाल टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।

    दिलचस्प है रोमांटिक कॉमेडी की कहानी

    इस रोमांटिक कॉमेडी की कहानी दो ऐसे लोगों के बारे में जो एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं लेकिन कुछ परिस्थितियां ऐसी बनती हैं कि दोनों को एक दूसरे से शादी करनी पड़ती है। यह कहानी एक लड़के इर्द गिर्द घूमती है जिसकी शादी उसकी घरवाले ऐसी लड़की से करवा देते हैं जिसका वजन बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ है। लड़का उसे पसंद नहीं करता और उसकी कोई बात नहीं मानता, यहां तक कि उसे बोझ तक समझने लगता है।

    dum laga ke (2)

    यह भी पढ़ें- Netflix पर आते ही छाई 2 घंटे 26 मिनट की फिल्म, नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही Comedy Drama

    हालांकि लड़की ज्यादा कुछ नहीं बोलती लेकिन उसके बिहेवियर से उसे दुख जरूर होता है। एक तरफ जहां वह अपनी शादी में प्यार ढूंढने की कोशिश करती है वहीं दूसरी ओर टीचर बनने की कोशिश कर रही है। फिल्म में मोड़ तब आता है जब लड़की के सब्र का बांध टूट जाता है और वह सबके सामने उसे थप्पड़ मार देती है। अब क्या आगे दोनों साथ रहेंगे या अलग हो जाएंगे? दोनों में कभी प्यार हो पाएगा या फिर हमेशा के लिए दोनों के रास्ते अलग हो जाएंगे? ये जानने के लिए फिल्म देखनी होगी।

    dum laga ke (4)

    कौन सी है ये फिल्म?

    जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वह है दम लगा के हईशा (Dum Laga Ke Haisha)। जिसमें आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर ने लीड रोल निभाया है। आयुष्मान खुराना के किरदार का नाम प्रेम और भूमि के किरदार का नाम संध्या होता है। 1 घंटे 50 मिनट की फिल्म में भरपूर कॉमेडी, इमोशन, ड्रामा सबकुछ है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है और फिलहाल टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।

    खबरें और भी

    dum laga ke (3)

    इसे इंटरनेशनल लेवल पर माय बिग फैट ब्राइड (My Big Fat Bride) के नाम से रिलीज किया गया था। फिल्म ने हिंदी में बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी जीता था। इसे शरत कटारिया ने डायरेक्ट किया और लिखा है। यह फिल्म 27 फरवरी 2015 को रिलीज हुई थी।

    dum laga ke (2)

    यह भी पढ़ें- Chatha Pacha OTT Release: थिएटर के बाद ओटीटी पर धमाका करेगी Roshan Mathew की रेसलिंग ड्रामा, कब और कहां?