8 सालों से Netflix पर पुरानी वेब सीरीज का है भौकाल टाइट, Must watch है ये क्राइम थ्रिलर
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर पिछले 8 सालों से एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज मस्ट वॉच बनी हुई है। ...और पढ़ें

नेटफ्लिक्स की कल्ट सीरीज (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
नेटफ्लिक्स पर सुपरहिट है सीरीज
मस्ट वॉच मानी जाती है क्राइम थ्रिलर
8 साल पहले हुए थी ऑनलाइन स्ट्रीम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 8 साल पहले एक ऐसी वेब सीरीज को रिलीज किया गया था, जिसने भारत में ओटीटी कंटेंट को एक अलग पहचान दिलाई। सही मायनों में कहा जाए तो ये वो सीरीज थी, जिसकी वजह से आज हमारे देश में ओटीटी एंटरटेनमेंट का प्रमुख साधन माना जाता है।
नेटफ्लिक्स की जिस वेब सीरीज के बारे में इस लेख बात की जा रही है, वह एक क्राइम थ्रिलर है, जो आज भी फैंस की फेवरेट मानी जाती है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी सीरीज है।
नेटफ्लिक्स की क्लट सीरीज
जिस क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज की चर्चा यहां हो रही है, उसका पहला एपिसोड 6 जुलाई 2018 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया था।
यह भी पढ़ें- 'रातोंरात एक नई सरकार...', ईरान-इजरायल युद्ध के बीच 'तेहरान' एक्ट्रेस का पुराना वीडियो वायरल

पहले सीजन के दम पर इस सीरीज ने भारतीय सिनेमा जगत को हिला कर रख दिया था और रोमांच से भरपूर 8 एपिसोड की कहानी वाली वेब सीरीज ने हर किसी का दिल जीत लिया था। अब आपको बता दें कि उस सीरीज का नाम सेक्रेड गेम्स (Sacred Games) था।
जी हां सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे, एलनाज नैरौजी, राजश्री देशपांडे कुब्रा सैत, सुरवीन चावला, रणवीर शौरे और जतिन सरणा जैसे कलाकारों ने भूमिका में नजर आए। सेक्रेड गेम्स की कहानी का मुख्य प्लॉट गैंगस्टर गायतोंडे भाऊ के इर्द-गिर्द घूमता है, जो खुद को जुर्म की दुनिया का खुदा समझता है।
-1781444081892.jpg)
लेकिन उसके रास्ते का कांटा पुलिस इंस्पेक्टर सरताज सिंह है, जो इस खतरनाक गैंगस्टर को रोकता है। इसके अलावा सीरीज के अन्य किरदार भी काफी अहम और रोचक हैं,
जो पूरी तरह से नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स को अंत तक बांधे रखते हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो सेक्रेड गेम्स एक मस्ट वॉच और बेहतरीन सीरीज है, जो आज भी खूब देखी जाती है।
पहली बार दिखा बोल्ड कंटेंट
सेक्रेड गेम्स अपनी शानदार कहानी के अलावा बोल्ड सीन्स को लेकर भी चर्चा में रही थी। सीरीज में एक्ट्रेस के न्यूड सीन और बोल्ड कंटेंट ने सभी को हिलाकर रख दियाा। हालांकि, इसकी वजह सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की सीरीज की काफी आलोचना हुई थी।