Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Netflix पर आते ही Dark Comedy ने जमाया कब्जा, 'दृश्यम' से भी खतरनाक सस्पेंस से भरी फिल्म बनी नंबर 1

    Updated: Sat, 09 May 2026 04:14 PM (IST)

    Netflix पर आते ही एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर फिल्म ने कब्जा जमा लिया है। ...और पढ़ें

    नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी ये डार्क कॉमेडी

    नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी ये डार्क कॉमेडी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर आते ही एक डार्क कॉमेडी ने अपना कब्जा जमा लिया है। फिल्म हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है और इसने आते ही नंबर 1 की पोजिशन हासिल कर ली है। 2 घंटे 23 मिनट की फिल्म को IMDb पर 7.9 की धांसू रेटिंग मिली है।

    थ्रिल से भरी है फिल्म की कहानी

    अप्रैल 2026 में थिएटर्स में रिलीज हुई मलयालम डार्क कॉमेडी-थ्रिलर (Dark Comedy Thriller) अब ओटीटी पर आ गई है। यह फिल्म शशिधरन (साइजू कुरुप) और उसके परिवार की कहानी बताती है, जो एक अचानक हुए अपराध को छिपाने की कोशिश करते हैं। यह अपराध तब होता है, जब श्रीकंडापुरम में उनके दिवंगत पिता के दूसरे परिवार से जुड़े कुछ राज सामने आते हैं।

    mohini (7)

    कृष्णदास मुरली द्वारा निर्देशित, 'भरतनाट्यम' (2024) की यह अगली कड़ी (sequel) अराजकता और सिचुएशनल कॉमेडी का एक अनोखा मेल है, जिसमें सस्पेंस और थ्रिल का भरपूर इस्तेमाल किया गया है। अपने पिता भरथन नायर की मृत्यु के बाद, परिवार (शशि, शांति, अशोक और उनकी मां) खुद को एक नए संकट का सामना करते हुए पाता है, जिसमें श्रीकंडापुरम में रहने वाला एक दूसरा परिवार भी शामिल है।

    mohini (6)

    कौन सी है यह फिल्म?

    हम जिस डार्क कॉमेडी थ्रिलर की बात कर रहे हैं वह है- 'भरतनाट्यम 2: मोहिनीअट्टम' (Bharathanatyam 2 Mohiniyattam)। जो 8 मई को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम हुई है।

    mohini (9)

    भरतनाट्यम 2 मोहिनीअट्टम 2026 की भारतीय मलयालम भाषा की डार्क कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है, जो कृष्णदास मुरली द्वारा निर्देशित है। भरतनाट्यम (2024) की अगली कड़ी, इसका निर्माण थॉमस तिरुवल्ला फिल्म्स और सैजू कुरुप एंटरटेनमेंट्स द्वारा किया गया था। फिल्म में सैजू कुरुप, सूरज वेनजारामूडु, जगदीश, विनय फोर्ट, बेबी जीन, कलारंजिनी और श्रीजा रवि शामिल हैं। फिल्म शशिधरन नायर और उनके विस्तारित परिवार की कहानी को आगे बढ़ाती है।

    खबरें और भी

    इसे 10 अप्रैल 2026 को विशु के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। यह फिल्म व्यावसायिक रूप से सफल रही और 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बनकर उभरी।

    यह भी पढ़ें- 1900 करोड़ कमाने के बाद Dhurandhar 2 का OTT पर दिखेगा 'अनदेखा' अवतार, वायरल पोस्ट देख उछल पड़ेंगे आप