विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salaar OTT Release: ओटीटी पर गर्दा उड़ाने के लिए लिए तैयार Prabhas की 'सालार', जानें- कब और कहां होगी रिलीज

Published: Fri, 19 Jan 2024 10:53 AM (IST)

Salaar OTT Release प्रभास की फिल्म सालार को रिलीज हुए लगभग एक महीने होने वाले हैं। इस बीच फिल्म के ...और पढ़ें

ओटीटी पर गर्दा उड़ाने के लिए लिए तैयार 'सालार', (X Image)
ओटीटी पर गर्दा उड़ाने के लिए लिए तैयार 'सालार', (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Salaar OTT Release: केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत नील की फिल्म सालार ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। फिल्म की कहानी और एक्शन ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। इस बीच अब सालार के ओटीटी रिलीज का एलान कर दिया गया है।

सालार साल 2023 की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। रिलीज के वक्त सालार का मुकाबला शाह रुख खान की डंकी से था। इस टक्कर में बाजी प्रभास की फिल्म ने मारी।

यह भी पढ़ें- Salaar Box Office: बॉक्स ऑफिस पर फूली 'सालार' की सांसें, वीकेंड पर कलेक्शन धड़ाम, लाख में पहुंचा बिजनेस

किन भाषाओं में होगी स्ट्रीम ?

सालार की रिलीज के लगभग एक महीने बाद फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। हालांकि, हिंदी ऑडियंस को सालार की ओटीटी रिलीज निराश कर सकती है, क्योंकि फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ समेत चार भाषाओं में ओटीटी पर रिलीज हो रही है। 

कब और कहां होगी रिलीज ?

सालार (Salaar) के मेकर्स ने 19 जनवरी को फिल्म के ओटीटी रिलीज की जानकारी दी। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हो रही है। वहीं, तारीख की बात करें तो सालार कल यानी 19 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ के अलावा फिल्म के हिंदी डब रिलीज को लेकर अभी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।  

वार मशीन है सालार

सालार के ओटीटी रिलीज की जानकारी के साथ पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- "यहां है खानसार का सालार, वर्धाराज मन्नार का सालार और आप पहले से जानते हैं कि वार मशीन को कोई रोक नहीं सकता।"

क्या है सालार की कहानी ?

सालार की स्टार कास्ट में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, ईश्वरी राव, श्रिया रेड्डी, टीनू आनंद और जगपति बाबू अहम किरदारों में शामिल हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो ये खानसार के काल्पनिक शहर पर आधारित है और दो दोस्त देवा (प्रभास) और वर्धा (पृथ्वीराज) के इर्द-गिर्द घूमती है। 

यह भी पढ़ें- 'सालार' की दहाड़ से फिर दहला बॉक्स ऑफिस, 400 करोड़ क्लब हासिल करने के लिए दौड़ी फिल्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।