Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रणबीर कपूर के घर में Salman Khan मेहमानों को पिला रहे थे शराब, फिर हुआ कुछ ऐसा, ऋषि कपूर बोले 'तू निकल यहां से...'

    Updated: Mon, 01 Apr 2024 04:13 PM (GMT+05:30)

    सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के वो बादशाह हैं जिनके खिलाफ कोई कुछ भी बोलने से पहले हजार बार सोचता है। इसी सलमान खान ने रणबीर कपूर के घर की पार्टी में मेह ...और पढ़ें

    ऋषि कपूर, रणबीर कपूर और सलमान खान
    ऋषि कपूर, रणबीर कपूर और सलमान खान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' की शुरुआत हो गई है। ओटीटी पर दस्तक देने वाले इस शो के पहले मेहमान रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर रहे। पहले एपिसोड में ढेर सारी मस्ती और धमाल देखने को मिला। इतना ही नहीं, शो में तीनों ने काफी कुछ मजेदार बातों का भी खुलासा किया, जिसे सुन किसी की भी हंसी छूट जाए।

    रणबीर कपूर ने इस एपिसोड में डैडी ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया। 'एनिमल' एक्टर ने बताया कि कैसे ऋषि कपूर ने एक बार उनकी पिटाई लगा दी थी। वहीं, नीतू ने खुलासा किया कि रणबीर के पेट में कोई बात पचती नहीं है। कॉमेडी से भरे ढेर सारे खुलासों के बीच रिद्धिमा ने सलमान खान (Salman Khan) को लेकर एक हैरतगंज बात बताई। 

    सलमान को लेकर रिद्धिमा ने किया ये खुलासा

    रणबीर कपूर ने इस शो में खुलासा किया की रिद्धिमा, सलमान खान की फैन रही हैं। इतनी कि वह उनके पोस्टर अपने कमरे में लगाए रखा करती थीं। इसके बाद कपिल ने रिद्धिमा से पूछा कि उनकी शादी में क्या सलमान खान बारटेंडर बने थे, तो उन्होंने हां कहा। इसके बाद नीतू कपूर ने पूरे इंसीडेंट का खुलासा किया।

    View this post on Instagram

    A post shared by The Great Indian Kapil Show Only On Netflix (@thegreatindiankapilshow)

    सलमान के कारण खत्म हो गई थी शराब

    नीतू कपूर ने बताया, ''सलमान ने कहा था मैं बारटेंडर बनूंगा। मैंने कहा ठीक है। सलमान सभी को शराब सर्व कर रहे थे। उसके बाद एक वेटर आया और उसने हमसे कहा कि शराब खत्म हो रही है। ऋषि जी ने कहा कि मैं तो बहुत सारी लाया था, खत्म कैसे हो सकती है?''

    नीतू ने बताया कि इसके बाद पता लगा कि गेस्ट शराब को फेंककर सलमान से उसे अपने गिलास में रीफिल करा रहे थे। हर किसी को ड्रिंक चाहिए थी क्योंकि सलमान सर्व कर रहे थे। उसके बाद ऋषि जी वहां गए और सलमान से कहा- यार तू निकल वहां से।

    खबरें और भी

    भरत साहनी से हुई है रिद्धिमा कपूर की शादी

    ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की है। इनकी शादी 2006 में हुई थी। ऋषि कपूर ने इस शादी से जुड़े हर फंक्शन को काफी ग्रैंड तरीके से आयोजित किया था। करीब चार साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद रिद्धिमा और भरत ने शादी कर ली थी। 

    यह भी पढ़ें: LSD 2 Teaser: हद से ज्यादा बोल्ड है उर्फी जावेद की डेब्यू फिल्म का टीजर, अडल्ट कंटेंट देख फटी रह गईं यूजर्स की आंखें