Satluj X Review: दिलजीत दोसांझ की 'सतलज' पर आ गया दर्शकों का रिएक्शन, किसी का पसीजा दिल तो किसी ने बताया 'प्रोपेगैंडा'
दिलजीत दोसांझ की 'सतलज' पर दर्शकों ने अपने रिव्यू दे दिये हैं। यहां देखें दर्शकों को कैसी लगी दिलजीत और अर्जुन रामपाल की फिल्म? ...और पढ़ें

दिलजीत दोसांझ की सतलज ओटीटी पर रिलीज
HighLights
दिलजीत दोसांझ की सतलज ओटीटी पर रिलीज
दर्शकों ने किया फिल्म का रिव्यू
तीन साल बाद ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तीन साल की लंबी लड़ाई के बाद दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) स्टारर सतलज जिसका नाम पहले 'पंजाब 95' था, ने ओटीटी पर धीरे से दस्तक दे दी है। फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने अपने रिव्यू भी एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर शेयर कर दिए हैं। आइए देखते हैं दर्शकों को दिलजीत की फिल्म कैसी लगी?
बिना कट के रिलीज हुई सतलज
पंजाब 95 (Punjab 95) को अब सतलज (Satluj) नाम से जी5 पर देखा जा सकता है। इस फिल्म में तीन साल पहले सेंसर बोर्ड द्वारा 127 सीन में कट लगाने का सुझाव दिया गया था। हालांकि यह रिलीज नहीं हो पाई और अब ओटीटी पर इसे एक भी कट लगाए बिना रिलीज किया गया है।
यह भी पढ़ें- 'एक्ट्रेस को छोटा समझते...' Kriti Sanon ने बताया बॉलीवुड में होता है 'भेदभाव', हीरो को मिलता है स्पेशल ट्रीटमेंट
दर्शकों को कैसी लगी फिल्म?
दर्शकों ने फिल्म को देखकर अपने रिव्यू एक्स पर शेयर कर दिये हैं। एक ने लिखा, 'दिलजीत दोसांझ का शेक्सपीरियन सीन आपको तोड़ देगा। क्या परफॉर्मेंस है,क्या फिल्म है। डायरेक्टर हनी त्रेहान को मेरा सलाम'।
#DiljitDosanjh in this Shakespearean scene in Satluj / #Panjab95 will absolutely break you 💔
WHAT A PERFORMANCE! WHAT A FILM!
Take a bow Director Honey Trehan 👏 pic.twitter.com/rL4bbxRmhX
— ANMOL JAMWAL (@jammypants4) July 4, 2026
एक ने कमेंट किया, 'अभी सतलज मूवी देखी, रोना आ गया देख के। दिलजीत पाजी ने पहले ही दिल जीता हुआ है और अब फिर से जीत लिया। उनका फैन होने का गर्व है। आपने जसवंत सिंह कालरा के किरदार में जान फूंक दी है'।
Just watched the movie Satluj.
Rona aagya dekh ke
Diljit pajii ne ta saachi dil jeda pehele hi jeeteya si aur jeet leya.
Proud of his fan.
You bring life in the Character of Martyr Jaswant Singh Kalra❤️🥺@diljitdosanjh @prab_dosanjh @diljitsonamfan
❤️❤️
— Sheenaxzone (@kour_manhe37922) July 4, 2026
एक ने एक्स पर लिखा, 'फिल्म देखने के बाद, मैं गहरे विचारों में खो गया। यह सिर्फ एक फिल्मी अनुभव नहीं है, बल्कि पंजाब के सबसे काले और दर्दनाक दौर में सच्चाई, न्याय और अटूट साहस की एक बहुत ही असरदार कहानी है। बहुत ही संयम और भावनाओं की गहराई के साथ, यह फिल्म जबरदस्ती गायब किए गए लोगों के मामले में इंसानों को हुई भयानक तकलीफ को दिखाती है और उन लोगों को श्रद्धांजलि देती है जिन्होंने अन्याय को खामोशी में दबने नहीं दिया। इसकी जबरदस्त कहानी कहने का अंदाज सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, यह आपको चुनौती देता है, झकझोरता है और फिल्म खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक आपके जहन में बसा रहता है'।
After watching the film, I was left with a profound sense of reflection. More than just a cinematic experience, it is a deeply evocative portrayal of truth, justice, and unyielding courage set against one of Punjab’s darkest and most painful chapters. With remarkable restraint… https://t.co/D4cYq8Ra1S
— Amarjot Singh (@amarjottweets) July 3, 2026एक ने इसे प्रोपेगैंडा फिल्म बताते हुए कहा, 'पंजाब 95' (सतलज) पूरी तरह से प्रोपेगैंडा पर आधारित है। आप इसे मनोरंजन के लिए देख सकते हैं, लेकिन बस इतना ही। 'लाल डायरी' (Red Diary) गायब है। हां, आपने सही सुना, वही डायरी जिसमें जसवंत सिंह खालरा ने सिखों की हत्याओं के सबूत होने का दावा किया था, वह कभी नहीं मिली। वे कनाडा भी गए, फिर भी उन्होंने 'लाल डायरी' की कॉपी किसी को नहीं दी वहां भी नहीं'।
Punjab 95 (Satluj) is based on 100% pure propaganda. You can watch it for entertainment, but that's all it is.
— Asli Punjabi (@punjabkibaat) July 4, 2026
The Laal Diary (Red Diary) is missing. Yes, you heard that right — the very diary where Jaswant Singh Khalra claimed to have proof of the killings of Sikhs was never… https://t.co/6GNruXVSsX
डायरेक्टर सुधीर मिश्रा ने भी फिल्म का रिव्यू दिया और लिखा, 'जी5 पर हनी त्रेहान की फिल्म 'सतलज' (पहले 'पंजाब 95') जरूर देखें। हनी ने इसे बनाने की हिम्मत दिखाई, इसके लिए उन्हें खड़े होकर सम्मान दिया जाना चाहिए। इतनी बेहतरीन फिल्म बनाना एक फिल्ममेकर के तौर पर उनके जबरदस्त विकास को दिखाता है। दिलजीत का काम एकदम सटीक और शानदार है; वे कहानी में कभी रुकावट नहीं बनते, बल्कि हमें उस व्यक्ति के लिए महसूस कराते हैं जो सच को दबने नहीं देना चाहता था।
खबरें और भी
Watch Honey Trehan’s Sutlej( previously Punjab 95 )on Zee 5 . That Honey had the guts to make it deserves a standing ovation. That he made such a uniquely crafted film as well is a sign of his immense growth as a filmmaker . Diljit is bang on ,perfect, transparent, never…
— Sudhir Mishra (@IAmSudhirMishra) July 4, 2026
सतलज के बारे में
'सतलज' (जिसका पहले नाम 'पंजाब '95' था) हनी त्रेहान की डायरेक्ट की हुई एक बायोग्राफिकल क्राइम-ड्रामा फिल्म है। इसमें दिलजीत दोसांझ ने मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा का किरदार निभाया है। 3 जुलाई, 2026 को ZEE5 पर बिना किसी कट-छांट के इस फिल्म को दुनिया भर में रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 1990 के दशक में पंजाब में 25,000 लोगों के गुपचुप अंतिम संस्कार के सच का पता लगाने की उनकी कोशिशों पर आधारित है।