Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Scam 2010: आ रहा 'स्कैम' का तीसरा पार्ट, इस बार 25000 करोड़ के घोटाले की कहानी बताएंगे हंसल मेहता

    Updated: Thu, 16 May 2024 12:54 PM (IST)

    हंसल मेहता अपनी स्कैम फ्रेंचाइजी की तीसरी सीरीज लाने जा रहे हैं। स्‍कैम 1992 और स्कैम 2003 द तेलगी स्टोरी के बाद हंसल मेहता ने अपनी आगामी स्कैम सीरीज ...और पढ़ें

    हंसल मेहता ने स्कैम के तीसरे पार्ट का किया एलान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    हंसल मेहता ने स्कैम के तीसरे पार्ट का किया एलान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. हंसल मेहता ने स्कैम के तीसरे पार्ट का किया एलान
    2. स्कैम 2010 की सीरीज में इस घोटाले से उठाएंगे पर्दा
    3. स्कैम 2010 की पहली झलक आई सामने

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हंसल मेहता ने साल 2020 में स्कैम सीरीज की शुरुआत की थी। पहली सीरीज स्टॉक एक्सचेंज घोटाले के मास्टरमाइंड हर्षद मेहता की कहानी दिखाई गई थी, फिर 2023 में स्टाम्प स्कैम और अब्दुल करीम तेलगी की जिंदगी पर रोशनी डाली।

    अब स्कैम की तीसरी कड़ी में हंसल सुब्रत रॉय सहारा की कहानी लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम 'स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा' (Scam 2010: The Subrata Roy Saga) है। इस सीरीज का निर्माण अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने किया है।

    स्कैम 2010 का मोशन पोस्टर आउट

    हंसल मेहता ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए अपकमिंग सीरीज की पहली झलक शेयर की। हंसल ने एक्स पर 'स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा' का मोशन पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ निर्देशक ने कैप्शन में लिखा, "स्कैम 3 वापस लौट आया। स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा जल्द आ रहा है।" 

    मोशन पोस्टर में एक शख्स स्टेज पर खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है और उसके सामने हजारों लोग हैं। फिलहाल, अभी तक 'स्कैम 2010' की कास्टिंग से पर्दा नहीं उठाया गया है। यह सीरीज सोनी लिव (Soni Liv) पर स्ट्रीम होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'कंगना को एक्टिंग करते देखना सौभाग्य की बात', हंसल मेहता ने की 'क्वीन' एक्ट्रेस की तारीफ, कहा - मुझे उम्मीद है कि...

    कौन हैं सुब्रत रॉय?

    हंसल मेहता की सीरीज 'स्कैम 2010' तमल बंद्योपाध्याय की किताब 'सहारा: द अनटोल्ड स्टोरी' पर आधारित है। इसमें सुब्रत रॉय के बारे में बताया गया है, जो सहारा ग्रुप के फाउंडर थे। चिट-फंड हेरफेर से लेकर फर्जी निवेशकों तक के आरोपों के बवंडर में फंसे। बाद में सुब्रत को निवेशक धोखाधड़ी के चलते गिरफ्तार कर लिया गया था। 

    वह दो साल से ज्यादा समय तक जेल में रहे और 2016 में पैरोल पर बाहर आये। हालांकि, उन्हें राहत नहीं मिली। सेबी ने सुप्रीम कोर्ट में उनकी पेरोल रद्द करने की मांग की और फिर से उन्हें जेल में डाल दिया गया था। उन पर 25 हजार करोड़ का घोटाले करने का आरोप था। उनका 2023 में 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। 

    यह भी पढ़ें- डायरेक्टर Hansal Mehta के साथ फ्लाइट में हुई गड़बड़, सूटकेस के साथ हुई छेड़छाड़ और सारे कपड़े हो गए बर्बाद