Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Scream 6 OTT Release Date: प्राइम वीडियो पर आयी हॉरर फिल्म 'स्क्रीम 6', देखने के लिए खर्च करनी होगी ये रकम

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Wed, 26 Apr 2023 05:10 PM (IST)

    Scream 6 OTT Release Date स्क्रीम 6 हॉलीवुड की बेहद लोकप्रिय हॉरर फ्रेंचाइजी की फिल्म है। इस फ्रेंचाइजी की फिल्मों की कहानियां एक सनकी कातिल और इसके श ...और पढ़ें

    Scream 6 OTT Release Date Streaming On Prime Video. Photo- Instagram
    Scream 6 OTT Release Date Streaming On Prime Video. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। हॉलीवुड की लोकप्रिय हॉरर फ्रेंचाइजी फिल्म स्क्रीम 6 सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी स्पेस में आ गयी है। फिल्म प्राइम वीडियो पर आ गयी है, मगर अभी देखने के लिए सब्सक्राइबर्स को भी अतिरिक्त रकम खर्च करनी होगी, क्योंकि फिल्म रेंटल प्लान के तहत उपलब्ध है।

    प्राइम वीडियो पर पिछले काफी वक्त से बड़ी और चर्चित फिल्मों को पहले रेंटल प्लान के तहत स्ट्रीम किया जा रहा है। आपको बताते हैं कि फिल्म देखने के कितना पैसे देने होंगे और क्या रेटिंग है?

    कितना देना होगा रेंटल?

    UHD फॉरमेट में स्क्रीम 6 देखने के लिए ग्राहक को फिलहाल 389 रुपये खर्च करने होंगे। एक बार रेंटल पर फिल्म लेने के बाद 30 दिनों में कभी भी देख सकते हैं। अगर फिल्म देखना शुरू दर दिया तो 48 घंटे के भीतर पूरी करनी होगी। SD और HD फॉरमेट में भी फिल्म इसी रेंटल पर देखी जा सकती है। 

    क्या है स्क्रीम 6 की कहानी?

    10 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई स्क्रीम 6 पिछले साल आयी फिल्म का सीक्वल है। इसकी कहानी चार सरवाइवर्स पर आधारित है, जो हाल ही में हुई वुड्सबोरो घोस्टफेस किलिंग्स से बचकर न्यूयॉर्क लौटे हैं, ताकि नयी जिंदगी शुरू कर सकें, मगर जैसे ही उनकी जिंदगी सामान्य होती है, उन्हें वही कुख्यात कॉल आती है।

    इस बार घोस्टफेस पहले के मुकाबले ज्यादा क्रू और बेचैन है। इन चारों को मारने के लिए वो किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

    फिल्म की अवधि और कैटेगरी

    हॉरर फिल्म की अवधि 122 मिनट है और इसे प्लेटफॉर्म पर A कैटेगरी में रिलीज किया गया है। मैट बेटिनेली-ओलपिन  निर्देशित फिल्म में कर्टनी कोक्स, मेलिसा, बरेरा, जेना ओरटेगा (वेडनेसडे सीरीज फेम) और जैस्मीन सैवॉय ब्राउन ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। आइएमडीबी पर फिल्म की रेटिंग 7 है। 

    खबरें और भी

    स्लैशर जॉनर की फिल्म है स्क्रीम

    स्क्रीम स्लैशर सीरीज की फिल्में हैं। स्लैशर उन फिल्मों को कहा जाता है, जिनमें कोई सनकी कातिल किसी समूह के लोगों के पीछे पड़ा है और उन्हें चाकू, कुल्हाड़ी, आरी या स्कालपेल से मार रहा है। अमेरिका में यह एक लोकप्रिय जॉनर है और इसके तहत कई चर्चित फिल्में बनी हैं, जिन्हें अधिकांशत: R यानी रेस्ट्रिक्टेड रेटिंग दी जाती है।

    स्क्रीम की शुरुआत 1996 में हुई थी। 2011 तक इस हॉरर फ्रेंचाइजी की चार फिल्में आ गयी थीं, मगर इसके बाद लम्बा ब्रेक लिया और 2022 में पांचवीं फिल्म स्क्रीम रिलीज हुई।