विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shahid OTT Release: रिलीज के सालों बाद ओटीटी पर आई राजकुमार राव की 'शाहिद', निर्देशक हंसल मेहता ने किया ये सवाल

Published: Thu, 11 Apr 2024 10:38 AM (GMT+05:30)

राजकुमार राव ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभा कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी फिल्म ...और पढ़ें

ओटीटी पर रिलीज हुई शाहिद (Photo Credit: X)
ओटीटी पर रिलीज हुई शाहिद (Photo Credit: X)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म 'श्रीकांत' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी यह मूवी जल्द ही रिलीज होने वाली है। ऐसे में अब अभिनेता के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, साल 2013 में रिलीज हुई हंसल मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म 'शाहिद' अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है।

इस फिल्म ने राजकुमार राव के करियर में एक अलग मोड़ दिया। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया, लेकिन इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस नहीं किया था। इसके साथ ही इस फिल्म के लिए अभिनेता को 61वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला।

ओटीटी पर रिलीज हुई शाहिद

साल 2013 में रिलीज हुई राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'शाहिद' वकील एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता शाहिद आजमी की हत्या के जीवन पर बनी फिल्म थी। इस मूवी में राजकुमार राव ने शाहिद आजमी का ही किरदार निभाया था। सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म राजकुमार राव की बेस्ट फिल्मों में से एक रही है।

हालांकि, अभी तक इस मूवी को ओटीटी पर रिलीज नहीं किया गया था, लेकिन अब यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर आ गई है। हंसल मेहता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक ट्वीट करते हुए सवाल भी किया है। उन्होंने लिखा कि आखिरकार शाहिद प्राइम वीडियो पर आ चुकी है, जो संस्करण नाटकीय रूप से जारी किया गया था वह कहीं उपलब्ध है। इसके साथ ही उन्होंने आश्चर्य जताया है कि इसे किराये पर क्यों उपलब्ध करवाया गया।

राजकुमार राव का वर्क फ्रंट

राजकुमार राव स्टारर फिल्म में उनके अलावा तिग्मांशु धूलिया, के के मेनन, प्रभलीन संधू, मोहम्मद जीशान अय्यूब और प्रबल पंजाबी सहायक भूमिकाओं में दिखाई दिए थे। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

राजकुमार राव के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही श्रीकांत में दिखाई देने वाले हैं। इसके बाद मिस्टर एंड मिसेज माही समेत कई फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।