विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Trial Season 2: काजोल के साथ नजर आएंगी शीबा चड्ढा, ऐश्वर्या की बहन का भी निभा चुकी हैं रोल

Published: Fri, 12 Sep 2025 04:45 PM (IST)

अभिनेत्री शीबा चड्ढा जल्द ही वेब सीरीज द ट्रायल 2 प्यार कानून धोखा में नजर आएंगी। सीरीज में वो मालिनी ...और पढ़ें

शीबा चड्ढा को मिल रहा मन पसंद काम (फोटो-इंस्टाग्राम)
शीबा चड्ढा को मिल रहा मन पसंद काम (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. इस वेब सीरीज में नजर आएंगी शीबा चड्ढा
  2. हम दिल दे चुके सनम में बनी थीं ऐश्वर्या की बहन
  3. हाल ही में सीरीज बकैती में आई थीं नजर

प्रियंका सिंह, मुंबई। अभिनेत्री शीबा चड्ढा जियो हाटस्टार पर 19 सितंबर से प्रसारित होने वाली वेब सीरीज द ट्रायल 2 : प्यार कानून धोखा में नजर आएंगी। इसमें वो मालिनी खन्ना के पात्र में दिखेंगी। ट्रायल के पहले सीजन में कानून और अपराध से जुड़ी कहानियां दिखाई गई थीं। इसके दूसरे सीजन में भी कुछ वैसी ही कहानियां होंगी। शो में शीबा का किरदार मालिनी काम को लेकर प्रतिबद्ध है, लेकिन अपनी शर्तों पर काम करना चाहता है।

इज्जत के साथ कोई समझौता नहीं - शीबा

पर्दे का यह पात्र शीबा के वास्तविक जीवन से भी मिलता-जुलता है। शीबा की कुछ शर्तें हैं, जिन पर वह समझौता नहीं करती हैं। वह कहती हैं कि कार्यस्थल पर कलाकार को जो इज्जत मिलनी चाहिए उस पर बिल्कुल समझौता नहीं करती हूं। काम करवाना है, तो इज्जत देनी होगी। महिला कलाकार हो या वह किसी और पेशे में काम कर रही हो, हर जगह वह अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही हैं। चुनौतियां आएंगी, लेकिन अपने सम्मान पर समझौता नहीं करूंगी।

यह भी पढ़ें- सरलता और सादगी से भरी है कटारिया परिवार की कहानी, वेब सीरीज Bakaiti को लेकर जानिए शीबा चड्डा की राय

हम दिल दे चुके सनम में कर चुकी हैं काम

शो में अभिनेत्री काजोल उनकी को-स्टार हैं। काजोल ने कहा था कि मां बन जाने के बाद एक ही तरह की स्क्रिप्ट अभिनेत्रियों को आफर होती हैं। इस पर शीबा कहती हैं कि हम सभी अभिनेत्रियां इस बात को जानती हैं कि हमारी इंडस्ट्री में उम्र के आधार पर पात्रों का निर्धारण होता है। मैं जब युवा थी, तब हम दिल दे चुके सनम में ऐश्वर्या राय की बहन का पहला रोल मिला था। उसके बाद धारावाहिक गाथा में रमेश सिप्पी साहब ने मुझे कास्ट किया। उसमें मुझे परीक्षित साहनी की दूसरी पत्नी का रोल मिला था, जिसके सौतेले बच्चे उसी की उम्र के हैं। युवा उम्र में मां का रोल करने लगी, तो वैसे ही रोल मिलने लगे।

मैं एक ही किरदार के पीछे नहीं भागी

खैर, मेरे लिए यह बड़ी बात नहीं थी, क्योंकि मैं इस सोच के साथ नहीं आई थी कि कुछ खास रोल ही करने हैं। शीबा आगे कहती हैं कि मैं थिएटर से हूं। अभिनय करने मुंबई आई थी। वो रोल करना मेरे लिए अपने घर का किराया भरने का माध्यम था। दिमाग में कोई दुविधा नहीं थी कि फलां रोल नहीं मिल रहा है। जहां तक उम्र के आधार पर एक खांचे में फिट किए जाने की बात है, तो उसका आप कुछ नहीं कर सकते हैं। फिर या तो आप आधे से ज्यादा काम के लिए मना करें।

अपने अगले शो पर क्या बोलीं शीबा?

दिमाग में वे बातें नहीं थीं, इसलिए मैं वह कर पाई, जो करना था। मेरे लिए यह तरीका काम कर गया, जरूरी नहीं दूसरों के लिए करे। हालांकि अब ओटीटी ने हीरोइन की परिभाषा बदल दी है। मेरा जो अगला शो, आएगा, उसमें एक युवा जोड़े के बीच रोमांस की कहानी है, वहां भी मेरा रोल महत्वपूर्ण है। सुकून है कि जो काम करना था, वो कर पा रही हूं।

यह भी पढ़ें- Bakaiti Review: मिडिल क्लास के संघर्षों का आईना दिखाता एक हल्का-फुल्का फैमिली ड्रामा, रियलिटी चैक देगी राजेश-शीबा की ये सीरीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।