यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sikandar OTT Release Date: ओटीटी पर आते ही बदलेगी सिकंदर की किस्मत? मेकर्स ने की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म सिकंदर को सिनेमाघरों में सफलता नहीं मिली। लेकिन अब यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में सलमान ...और पढ़ें

HighLights
- ओटीटी पर दस्तक देगी सलमान खान की फिल्म
- सिकंदर की ओटीटी रिलीज डेट से उठा पर्दा
- इस प्लेटफॉर्म देख पाएंगे भाईजान की फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान ने इस साल अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर के साथ 30 मार्च 2025 को दस्तक दी। भाईजान के स्टारडम के हिसाब से फिल्म को सफलता नहीं मिल पाई। इसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आईं, लेकिन क्रिटिक्स को फिल्म से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। दर्शकों ने भी मूवी की कहानी और एक्टिंग को कमजोर बताया। हालांकि, सलमान खान के फैंस की बदौलत फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में जगह जरूर बनाई। इसके बावजूद भी मूवी हिट फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में चूक गई।
ओटीटी पर रिलीज होगी सिकंदर
सलमान खान की इस साल की चर्चित फिल्म सिकंदर ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि कुछ फिल्मों को सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी पर दर्शकों का प्यार मिलता है। संभावना है कि एआर मुरुगदास की निर्देशित फिल्म को भी ओटीटी पर पसंद किया जा सकता है।
इस प्लेटफॉर्म पर आएगी सलमान खान की फिल्म
नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी दी कि सिकंदर कब रिलीज होगी। सलमान खान की फिल्म के बारे में पोस्ट में लिखा, 'सुना है काफी लोग सिकंदर का इंतजार कर रहे हैं। सिकंदर आ गया है नेटफ्लिक्स पर राज करने के लिए। इसे आप 25 मई से नेटफ्लिक्स (Sikandar on Netflix) पर देख सकते हैं।'
ये भी पढ़ें- वॉर ड्रामा फिल्म के लिए अपूर्व लाखिया इस स्टूडियो से मिलाएंगे हाथ! सलमान खान निभाएंगे लीड रोल
सिकंदर फिल्म की कहानी क्या है?
सिकंदर फिल्म में सलमान खान राजा संजय राजकोट के किरदार में नजर आते हैं और कहानी उनके इर्द-गिर्द ही घूमती है। स्टोरी में बड़ा ट्विस्ट आता है, जब उनका सामना भ्रष्ट नेता के बेटे से होता है। इसके बाद सलमान के किरदार की जिंदगी में उलट-पुलट हो जाती है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म में रश्मिका मंदाना ने सलमान की ऑनस्क्रीन पत्नी का रोल निभाया है। जब फिल्म में उनकी मौत हो जाती है, तो सलमान का किरदार मुंबई पहुंचता है, उन लोगों से मिलने के लिए जिन्हें उनकी पत्नी ने अंगदान किए थे। जब नेता को उनकी कमजोरी के बारे में पता चल जाता है, तो वह सिकंदर से बदला लेने की कोशिश में लग जाता है। इससे आगे की कहानी पूरी जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
खबरें और भी
.jpg)
Photo Credit- Instagram
एआर मुरुगादॉस की निर्देशित इस एक्शन ड्रामा फिल्म में सलमान खान, रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर और सत्यराज को लीड रोल में देखा गया है। अब इस फिल्म को रविवार से आप ओटीटी पर भी देख पाएंगे।