यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sinners OTT Release: 3000 करोड़ कमाने वाली हॉरर फिल्म की OTT पर हुई एंट्री, कब और कहां ऑनलाइन देखें 'सिनर्स'
Sinners OTT Release Date: 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म सिनर्स करीब ढाई महीने बाद ओटीटी पर दस्तक ...और पढ़ें

सिनर्स की ओटीटी रिलीज डेट हुई अनाउंस। फोटो क्रेडिट- एक्स
HighLights
सिनर्स थी 2025 की हाइएस्ट ग्रॉसिंग हॉरर मूवी
दो जुड़वा भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है सिनर्स की कहानी
ढाई महीने बाद सिनर्स ओटीटी पर होने वाली है रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इसी साल हॉरर जॉनर की फिल्म सिनर्स (Sinners) रिलीज हुई थी। सिनर्स की कहानी और कलाकारों की परफॉर्मेंस ने दर्शकों का इस कदर दिल जीता कि फिल्म के सिनेमाघरों से निकलने के बाद से ही इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार हो रहा था।
अब करीब ढाई महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार हॉलीवुड की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में शुमार सिनर्स ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार हो गई है। रयान कूगलर के निर्देशन में बनी सिनर्स ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई की थी। अगर किसी ने इसे थिएटर्स में मिस कर दिया है तो अब आप इसे ओटीटी पर भी देख सकेंगे। हाल ही में, फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट रिवील की गई है।
भारत में सिनर्स का कलेक्शन
माइकल बी जॉर्डन, हैली स्टीफेल्ड और माइल्स केटन की फिल्म सिनर्स इसी साल 18 अप्रैल को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। भारत में भी मूवी थिएटर्स में आई थी और इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये से ऊपर कलेक्शन किया था।
यह भी पढ़ें- 4 दिन में कलेक्शन 1710 करोड़, IMDb रेटिंग 8.1... इस एक्शन थ्रिलर ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम
दुनियाभर में सिनर्स की ताबड़तोड़ कमाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 3 हजार करोड़ रुपये से भी कारोबार किया था। यह कोविड-19 के बाद सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉरर जॉनर की फिल्म थी।
इस ओटीटी पर आएगी सिनर्स
बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार करने के बाद सिनर्स ओटीटी पर आने वाली है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म मैक्स (Max) पर 4 जुलाई से स्ट्रीम होगी।
क्या है सिनर्स मूवी की कहानी?
1930 में सेट सिनर्स की कहानी दो जुड़वा भाइयों की होती है जो जब साउथ अमेरिका से अपने होमटाउन लौटते हैं तो उनकी जिंदगी एक बुरा टर्न लेती है। एक दिन वे एक ज्यूक बॉक्स खोलते हैं जिसके बाद अजीबोगरीब घटना होने लगती है। माइकल ने जुड़वा भाइयों का किरदार निभाया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।