Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sita Ramam Hindi OTT Release: जानें- हिंदी में कब और कहां देख सकते हैं दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर की फिल्म?

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Wed, 09 Nov 2022 02:50 PM (IST)

    Sita Ramam Hindi OTT Release फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और काफी सफल रही थी। दक्षिण भारतीय भाषाओं में फिल्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की गयी थी। ...और पढ़ें

    Sita Ramam Hindi Disney Plus Hotstar Release Date. Photo- Instagram
    Sita Ramam Hindi Disney Plus Hotstar Release Date. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2022 की खूबसूरत प्रेम कहानियों में से एक है दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर की फिल्म सीता रामम। मूल रूप से तेलुगु में बनी फिल्म दक्षिण भारतीय भाषाओं में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ चुकी थी और अब हिंदी में भी इसकी ओटीटी रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। सीता रामम डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा रही है।

    इस तारीख से होगी स्ट्रीमिंग

    जो दर्शक हिंदी में फिल्म की स्ट्रीमिंग का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए अच्छी खबर है। सीता रामम डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 18 नवम्बर से स्ट्रीम की जा रही है। प्लेटफॉर्म ने इसकी जानकारी बुधवार को साझा की। हनु राघवपुड़ी निर्देशित सीता रामम एक लव स्टोरी है, जिसमें रश्मिका मंदाना ने भी एक अहम किरदार निभाया है। तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में फिल्म पहले ही प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    सीता रामम तेलुगु में 5 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। क्रिटिक्स ने फिल्म की सराहना की तो दर्शकों ने भी खूब प्यार दिया था। इसके लगभग एक महीने बाद फिल्म हिंदी में रिलीज की गयी थी। हिंदी वर्जन ने लगभग 10 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया था। 

    पीरियड लव स्टोरी है सीता रामम

    सीता रामम पीरियड लव स्टोरी है। कहानी अस्सी के दौर में सेट है। दुलकर लेफ्टिनेंट राम के किरदार में हैं, वहीं मृणाल ठाकुर प्रिसेंस नूर जहां और सीता महालक्ष्मी के रोल में हैं। रश्मिका ने फिल्म में पाकिस्तानी लड़की का रोल निभाया है। बंगाली सिनेमा के जाने-माने अभिनेता जिशु सेनगुप्ता भी एक अहम किरदार में हैं।

    गंस एंड गुलाब्स में भी दिखेंगे दुलकर सलमान

    दुलकर की 2022 में तीसरी रिलीज है। उनकी आखिरी फिल्म आर बाल्की निर्देशित चुप है, जिसमें श्रेया धन्वंतरि और सनी देओल भी लीड स्टार कास्ट का हिस्सा थे। दुलकर, नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज गंस एंड गुलाब्स में भी दिखेंगे। राज एंड डीके इस क्राइम कॉमेडी के क्रिएटर हैं। राजकुमार राव, आदर्श गौरव और गुलशन देवैया भी इस सीरीज का हिस्सा हैं।

    खबरें और भी