Prime Video पर टॉपर निकली 2 घंटे की क्राइम ड्रामा , Drishyam जैसे सस्पेंस और थ्रिल से भरी है कहानी
OTT पर एक क्राइम ड्रामा ने आते ही धूम मचा दी है, फिल्म प्राइम वीडियो पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। ...और पढ़ें
-1779697258343_m.webp)
प्राइम वीडियो पर टॉपर निकली क्राइम ड्रामा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्राइम थ्रिलर और कोर्ट रूम ड्रामा देखने वालों के लिए ओटीटी पर एक जबरदस्त फिल्म आई है जो आते ही छा गई है। 2 घंटे इस मूवी की कहानी जबरदस्त सस्पेंस से भरी हुई है।
फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।
सस्पेंसफुल प्लॉट के साथ मिलेगा जबरदस्त थ्रिल
क्राइम ड्रामा (Crime Drama) एक महिला-प्रधान हिंदी लीगल ड्रामा है, जिसकी कहानी एक ऐसी पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक बड़े एडवोकेट की बेटी है। लेकिन अपने करियर में संघर्ष कर रही है। वह कई मुश्किल केसों को अपने हाथ में लेती है, जिसमें एक बेहद तेज नजर रखने वाला और विनम्र कोर्ट स्टेनोग्राफर उसकी मदद करता है; लेकिन जल्द ही उसे पता चलता है कि उसे एक बड़े और चालाकी भरे षड्यंत्र का मोहरा बनाया जा रहा है।
-1779697418588.jpg)
यह भी पढ़ें- 27 साल पहले 'रहमान डकैत' संग फ्लॉप हुई फिल्म तो छोड़ दिया बॉलीवुड, अब OTT का 'सिस्टम' हैंग कर रही ये हीरोइन
फिल्म की कहानी में आपको अंदाजा तो लग जाता है कि आखिर इन कोर्ट केसों को वह प्रोसिक्यूटर नहीं बल्कि कोई और ही चला रहा है लेकिन उसके पीछे की वजह चौंका देती है।
-1779697434291.jpg)
कौन सी है यह फिल्म?
Prime Video पर मौजूद इस क्राइम थ्रिलर का नाम है सिस्टम (System)। जिसमें सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और ज्योतिका (Jyothika) ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म 22 मई को रिलीज हुई और ओटीटी भारत में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।
-1779697447321.jpg)
फिल्म के बारे में
SYSTEM एक हिंदी भाषा की Prime Video ओरिजिनल फिल्म है, जिसे हरमन बावेजा और अरुण सुकुमार ने बनाया है, और जिसका निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है; इसमें सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर मुख्य भूमिकाओं में हैं।