Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhairavam X Review: बाहुबली-Pushpa 2 की छुट्टी करने आई नई साउथ फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर लिखेगी नया इतिहास?

    Updated: Fri, 30 May 2025 02:50 PM (IST)

    पिछले काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्मों का दबदबा देखने को मिल रहा है। थुडारम और हिट जैसी फिल्मों ने काफी अच्छी कमाई इंडिया और ववर्ल्डवाइड की अब इ ...और पढ़ें

    बड़ी साउथ फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ेगी भैरवम/ फोटो- IMDb
    बड़ी साउथ फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ेगी भैरवम/ फोटो- IMDb

    HighLights

    1. भैरवम को दर्शकों से मिला पॉजिटिव रिस्पांस
    2. क्या है तेलुगु फिल्म 'भैरवम' की कहानी?
    3. बाहुबली-पुष्पा 2 से केजीएफ तक का टूटेगा रिकॉर्ड?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ फिल्मों का क्रेज ऑडियंस में बढ़ता ही जा रहा है। पिछले कुछ सालों में बाहुबली से लेकर केजीएफ 2 और पुष्पा 2 जैसी फिल्मों में धमाकेदार एक्शन और कहानी ने ऑडियंस को अपनी तरफ आकर्षित किया है और बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बनी हैं। 

    अब इन सबका सफाया करने के लिए सिनेमाघरों में एक और नई साउथ फिल्म 'भैरवम' ने दस्तक दी है, जो तेलुगु भाषा में बनी एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म की क्या है कहानी और क्यों लोगों को बेहद पसंद आ रही है ये फिल्म नीचे स्टोरी में पढ़ें पूरा रिव्यू: 

    क्या है साउथ फिल्म 'भैरवम' की कहानी? 

    साउथ फिल्में थिएटर में दस्तक देती हैं, उसके साथ ही लोग उनके OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने का इंतजार करने लगते हैं। ऐसी ही फिल्म है 'भैरवम', जो 30 मई शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी एक देवीपटनम नामक एक गांव की है, को आंध्रप्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में है। इस गांव में गजापति और वरदा नाम के दो लड़के रहते हैं, जो बचपन से ही दोस्त होते हैं। 

    यह भी पढ़ें: Vijay Deverakonda की Kingdom हुई पोस्टपोन, आखिरी मौके पर मेकर्स ने बदली रिलीज डेट

    श्रीनू जो बचपन से ही अनाथ होता है, वह बचपन की घटना के बाद दोनों दोस्तों की जिंदगी का हिस्सा बन जाता है और गजापति और उसके बीच अच्छी दोस्ती हो जाती है। तीनों एक-दूसरे पर बहुत भरोसा करते हैं, लेकिन इस दोस्ती में दरार लाता है एक भ्रष्टाचारी मिनिस्टर, जिसकी नजर गजापति की मंदिर वाली जमीन पर होती है। फिल्म की कहानी कैसे आगे बढ़ती है और क्या-क्या ट्विस्ट आते हैं, इसके लिए आपको ये फिल्म देखनी पड़ेगी। 

    खबरें और भी

    BHAIRAVAM X REVIEW

    Photo Credit- X Account

    दर्शकों को 'भैरवम' में क्या आया सबसे ज्यादा पसंद? 

    गजापति का किरदार मंचू मनोज कुमार ने निभाया, तो वहीं नारा रोहित ने वरदा उनके दोस्त की भूमिका अदा की। दोनों ने जिस तरह से इस किरदार में जान भरी वह दर्शकों को बेहद पसंद आया है। एक यूजर ने लिखा, "भैरवम बॉक्स ऑफिस पर जीतेगी। खासतौर पर बेल्लामकोंडा श्रीनिवास की एनर्जी, डांस और फाइट सीन तो बेहद ही शानदार है। जतारा के सीक्वेंस में उनकी परफॉर्मेंस ने जान भर दी"। 

    Photo Credit- X Account

    दूसरे यूजर ने लिखा, "भैरवम का पहला हाफ ठीकठाक है, शुरुआत में थोड़ी फालतू की चीजें हैं, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है और ड्रामा खुलता है, तब ये कहानी लोगों को आकर्षित करती है"।

    Photo Credit- X Account

    एक और अन्य यूजर ने लिखा, "भैरवम असमान रूप से शुरू होती है, बीच में कुछ सींस को यूं ही भरा गया है, बीच में डायरेक्टर ने गीयर बदला है। इसकी एंडिंग काफी अच्छी है। तीनों ही एक्टर्स ने अच्छा काम किया है। 

    यह भी पढ़ें: Thudarum OTT Release: मोहनलाल फैंस के लिए खुशखबरी! थिएटर रन के बाद फिल्म की ओटीटी की रिलीज पक्की