यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Squid Game 3 Final Trailer: प्लेयर 456 खेलेगा आखिरी खूनी जंग, फाइनल ट्रेलर देखकर बढ़ जाएगी हार्ट बीट!
नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज स्क्विड गेम को खूब पसंद किया गया। इसके दो सीजन पहले ही आ चुके हैं और अब सीजन 3 (Squid Game Season 3) का सभी को इंतजार है। ह ...और पढ़ें

HighLights
- स्क्विड गेम सीजन 3 का फाइनल ट्रेलर हुआ आउट
- सीजन 3 में क्या कुछ देखने को मिलेगा खास
- कब रिलीज होगा स्क्विड गेम का सीजन 3
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। के ड्रामा देखने के शौकीन के बीच कुछ सीरीज का जिक्र अक्सर चलता है। इसमें दुनियाभर में तहलका मचाने वाली साउथ कोरियन सीरीज स्क्विड गेम का नाम भी शामिल किया जाता है। इसके सीजन 2 की सफलता के बाद मेकर्स ने स्क्विड गेम 3 की घोषणा की थी। कुछ समय पहले सीजन 3 का धमाकेदार टीजर रिलीज हुआ था। इसके बाद अब स्क्विड गेम के अपकमिंग सीजन का इंतजार करने वालों को मेकर्स ने बड़ा सरप्राइज दिया है।
नेटफ्लिक्स ने अपनी दुनियाभर में पसंद की गई सीरीज स्क्विड गेम के सीजन 3 (Squid Game Season 3) का फाइनल ट्रेलर जारी कर दिया है, जो आते ही चर्चा में आ गया है। इसमें देखने को मिला कि ली जंग जे के गी हुन ली ब्युंग हुन के फ्रंट मैन के खिलाफ मुकाबले के लिए तैयार है, ताकि वह इस खतरनाक खेल को खत्म कर सके। अपकमिंग सीजन के रिलीज होने से दो सप्ताह पहले नए ट्रेलर ने लोगों की एक्साइटमेंट को डबल कर दिया है।
.jpg)
Photo Credit- IMDb
ये भी पढ़ें- Squid Game 3 Teaser Out: एक आखिरी बार खून और खेल की जंग शुरू, प्लेयर 456 रोक पाएगा खूनी सिलसिला?
स्क्विड गेम 3 का ट्रेलर लोगों को कैसा लगा?
नेटफ्लिक्स की सीरीज स्क्विड गेम के पहले सीजन को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। इसके बाद लोगों ने सीजन 2 को पहले के मुकाबले में कम रोचक बताया था। खैर, सीरीज के सीजन 3 को लेकर एक्साइटमेंट ज्यादा है। ऐसा ट्रेलर को मिल रही प्रतिक्रिया को देखते हुए कहा जा सकता है। इसके कई टीजर पहले ही सामने आ गए थे, लेकिन फाइन ट्रेलर देखने में और ज्यादा मजेदार लग रहा है।
सीजन 3 कब होगा नेटफ्लिक्स पर रिलीज?
स्क्विड गेम सीजन 3 का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होगा, क्योंकि यह इसकी हिट सीरीज में से एक है। फाइनल ट्रेलर के साथ भी रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया गया है। इस सीरीज का इंतजार करने वाले जानते होंगे कि सीजन 3 ओटीटी पर 27 जून को दस्तक देगा। अपकमिंग सीजन में स्क्विड गेम का खेल और ज्यादा खतरनाक और मजेदार होता नजर आएगा। इसका अंदाजा टीजर से लगाया जा सकता है। फिलहाल हर किसी को सीरीज के सीजन 3 का इंतजार है।