Mother's Day पर मस्ट वॉच है ओटीटी पर मौजूद ये Family Drama, सिंपल कहानी देती है बड़ा मैसेज
ओटीटी पर मौजूद यह कॉमेडी ड्रामा (Comedy Drama) मदर्स के मौके पर मां की अहमियत सिखाता है। ...और पढ़ें

जी 5 पर जरूर देखें ये फैमिली ड्रामा
HighLights
जी 5 पर जरूर देखें ये फैमिली ड्रामा
सिंपल कहानी देती है बड़ा मैसेज
मदर्स डे पर सिखाएगी मां की अहमियत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मां शब्द सुनते ही एक इमेज हमारे दिमाग में बन जाती है। किचन में खाना बनाती हुई, सबका ख्याल रखती हुई, हमारी देखभाल करती हुई। लेकिन कई बार हमें नहीं पता होता कि चुपचाप काम कर रही मां के मन में क्या चल रहा है? वो अपनी जिंदगी में क्या करना चाहती है? जाने अनजाने में हम उनके सपनों को नजरअंदाज करते हैं?
इन सभी सवालों के जवाब और एक सीख देती है ओटीटी (OTT) पर मौजूद ये फैमिली ड्रामा। जिसकी कहानी बहुत ही सिंपल है लेकिन मैसेज दिल को छूने वाला।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी मां के किरदार के आसपास ही घूमती है। जिसकी दुनिया उसकी एक छोटी सी फैमिली है जिसमें हसबैंड, दो बच्चे और सास है। सुबह के नाश्ते से लेकर रात के डिनर तक वह सबका ख्याल रखती है। लेकिन उसका भी एक पैशन है जिसे वह टाइम निकालकर पूरा करती है भले इसके लिए फैमिली उसका सपोर्ट करे ना या करे वो उसे फॉलो करती है।
-1778385910292.jpg)
हालांकि इन सबके बीच जिन बच्चों को उसने बचपन से चलना सिखाया, बोलना सिखाया, दुनिया के तौर तरीके सिखाए वहीं उसकी छोटी-छोटी कमियों पर हंसी उड़ाते हैं। लेकिन वह ठान लेती है वह अब उसकी इस कमी को दूर करके रहेगी ताकि परिवार का प्यार और इज्जत पा सके। फिल्म का क्लाईमैक्स आंखों में आंसू ला देता है और एक बड़ा मैसेज छोड़कर जाता है।
-1778385921076.jpg)
कौन सी है ये फिल्म?
यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा है जो जी 5 (Zee5) और अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) पर अवेलेबल है। इस कॉमेडी ड्रामा का नाम है- इंग्लिश विग्लिश (English Vinglish)। जिसमें श्रीदेवी ने लीड रोल निभाया है।
खबरें और भी
-1778385932321.jpg)
'इंग्लिश विंग्लिश' 2012 की एक भारतीय कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसे गौरी शिंदे ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में श्रीदेवी ने शशि गोडबोले का किरदार निभाया है, जो एक छोटी-मोटी बिजनेसवुमन है और स्नैक्स व मिठाइयां बनाती है। शशि एक इंग्लिश-स्पीकिंग कोर्स में दाखिला लेती है ताकि उसके पति और बेटी उसकी कमजोर इंग्लिश का मजाक उड़ाना बंद कर दें, और इस प्रोसेस में वह अपना आत्म-सम्मान भी हासिल करती है।
शशि का किरदार शिंदे ने अपनी मां से प्रेरित होकर लिखा था। इसमें आदिल हुसैन, फ्रांसीसी अभिनेता मेहदी नेब्बू और प्रिया आनंद भी नजर आते हैं।
यह भी पढ़ें- Gullak Season 5: वैभव राज गुप्ता का 'गुल्लक' के नए सीजन से कटा पत्ता, 'मिश्रा' परिवार में 'अन्नू' बनकर आया OTT किंग