Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Subedaar Teaser: राउडी अवतार में लौटे 69 साल के अनिल कपूर, दमदार लुक ने खींचा फैंस का ध्यान

    Updated: Wed, 11 Feb 2026 02:09 PM (IST)

    अनिल कपूर की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'सूबेदार' (Subedaar Teaser) का टीजर आ गया है। यह फिल्म एक सेवानिवृत्त फौजी अर्जुन मौर्य की कहानी है, जिसका जीवन परिवार ...और पढ़ें

    सूबेदार के एक सीन में अनिल कपूर (फोटो-इंस्टाग्राम)

    सूबेदार के एक सीन में अनिल कपूर (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनिल कपूर की मच अवेटेड एक्शन पैक्ड थ्रिलर सूबेदार का टीजर आ चुका है। इस फिल्म में राधिका मदन, सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, फैसल मलिक और मोना सिंह ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। इससे पहले मूवी का टीजर रिलीज किया गया था जिसे देखने के बाद दर्शकों के दिमाग में पहले से ही इसको लेकर काफी उत्सुकता थी।

    राधिका मदान निभाएंगी बेटी का किरदार

    अनिल कपूर के एक्शन अवतार को काफी पसंद किया जा रहा है। इसी के साथ ही इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। सूबेदार ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म सूबेदार एक सेवानिवृत्त सैनिक अर्जुब मौर्य की कहानी है, जिसका जीवन तब अप्रत्याशित मोड़ लेता है जब उसे अपने परिवार में कुछ परेशान करने वाली समस्याओं का पता चलता है। इस फिल्म में राधिका अनिल कपूर की बेटी श्यामा का किरदार निभा रही हैं।

    यह भी पढ़ें- खत्म हुआ Rhea Chakraborty का 'वनवास'! 5 साल बाद एक्टिंग में होगी एक्ट्रेस की वापसी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by prime video IN (@primevideoin)

    कौन-कौन से कलाकार आएंगे नजर

    फिल्म की टैगलाइन - 'गलत आदमी से पंगा ले लिया'। इसकी जान है। रिटायर्ड फौजी किसी तरह से शांति की तलाश में है। फिल्म प्राइम वीडियो पर होली के मौके पर 5 मार्च को रिलीज होगी। इसका डायरेक्शन सुरेश त्रिवेणी ने किया है जबकि विक्रम मल्होत्रा, अनलि कपूर और सुरेश त्रिवेणी इसके निर्माता हैं। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Abundantia Entertainment (@abundantiaent)

    क्या होगी सूबेदार की कहानी

    यह कहानी सूबेदार अर्जुन मौर्य के सैन्य सेवा के बाद के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। यह दमदार एक्शन-ड्रामा फिल्म सूबेदार अर्जुन मौर्य के नागरिक जीवन की चुनौतियों, बेटी के साथ उनके तनावपूर्ण संबंधों और सामाजिक अव्यवस्थाओं के संघर्ष को दर्शाती है। कभी देश के लिए लड़ने वाला सूबेदार अब अपने घर और परिवार की रक्षा के लिए आंतरिक शत्रुओं से लड़ता है।

    यह भी पढ़ें- 'सूबेदार' से पंगा नहीं! Prime Video पर दहशत फैलाने आ रहा बॉलीवुड का मशहूर अभिनेता, खतरनाक लुक हुआ रिवील

    खबरें और भी