Netflix पर बदली इस महा फ्लॉप की किस्मत, ओटीटी पर आते ही बन गई Must Watch रोमांटिक ड्रामा
मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर हाल ही में बॉलीवुड की एक महा फ्लॉप फिल्म को रिलीज किया गया है। बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी रहने वाली इस 2 घंट ...और पढ़ें
-1764473705664_m.webp)
ओटीटी पर आते ही छाई ये मूवी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रही है फ्लॉप फिल्म।
ओटीटी पर आते ही इस फिल्म ने किया कमाल।
बॉक्स ऑफिस पर महा फ्लॉप रही थी बॉलीवुड मूवी।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स डिजिटल दुनिया का एक ऐसा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है, जिस पर हर वीकेंड एक से बढ़कर एक थ्रिलर को रिलीज किया जाता। हिंदी, साउथ और हॉलीवुड सिनेमा की तरफ से इस ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन की भरमार देखने को मिलती है। इतना ही नहीं थिएटर्स में रिलीज होने वालीं ज्यादातर मूवीज के स्ट्रीमिंग राइट्स भी नेटफ्लिक्स के पास ही रहते हैं।
इस आधार पर हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर बॉलीवुड की एक महा फ्लॉप मूवी को ऑनलाइन रिलीज किया गया है, जो बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित हुई थी। लेकिन नेटफ्लिक्स पर आते ही ये मूवी अब मस्ट वॉच बन गई है। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी मूवी के बारे में जिक्र हो रहा है-
नेटफ्लिक्स पर बदली इस फिल्म की किस्मत
जिस हिंदी फिल्म के बारे में इस लेख में चर्चा की जा रही है, उसे इस साल दशहरा के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म की कहानी दो लड़का और लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें अपना सच्चा प्यार नहीं मिलता है। अपने प्यार को हासिल करने के लिए ये दोनों एक सॉलिड प्लान बनाते हैं और अपने-अपने लवर्स को लुभाने का अनोखा तरीका अपनाते हैं।

2 घंटे 14 मिनट की इस रोमांटिक थीम वाली इस मूवी में प्यार, कॉमेडी और इमोशनल ड्रामा देखने को मिलता है, जो इसे देखने के लायक बनता है। लेकिन क्या इन दोनों लड़का-लड़की को अपना सच्चा प्यार मिलता है या नहीं उसके लिए आपको हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम होने वाली फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) को देखना पड़ेगा।
खबरें और भी

यह भी पढ़ें- OTT पर रिलीज के लिए तैयार Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari, कब और कहां देखें वरुण-जाह्नवी की रोम-कॉम मूवी?
वरुण धवन (Varun Dhawan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) स्टारर ये फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और कमर्शियल तौर फ्लॉप रही। लेकिन अब नेटफ्लिक्स पर इसकी किस्मत बदल गई है और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (SSKTK) इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंडिंग में नंबर-1 बन गई है।
बॉक्स ऑफिस पर रहा था ऐसा हाल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का बजट 70 करोड़ के आस-पास रहा था। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार इसका नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 65 करोड़ के आस-पास रहा, जो इसे एक एवरेज फिल्म बताते हैं। हालांकि, वर्ल्डवाइड कमाई का ये आंकड़ा 100 करोड़ के करीब रहा था।