यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sushmita Sen हार्ट अटैक के बाद वापस लौटी काम पर, आर्या 3 की शूटिंग जयपुर में की शुरू, कहा- आकर अच्छा लग रहा है
Sushmita Sen Aarya 3 सुष्मिता सेन ने आर्या 3 के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। वह शनिवार को राजस्थान पहुंची है और पहुंचते ही उन्होंने वेब सीरीज की शूटिंग श ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Sushmita Sen Aarya 3: सुष्मिता सेन को हाल ही में दिल का दौरा पड़ा था। अब वह ठीक है और आर्या 3 की शूटिंग के लिए जयपुर पहुंची है। वह आज दोपहर को जयपुर पहुंची है और उन्होंने पहुंचते ही अपनी वेब सीरीज पर काम करना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि पिछली बार जब सुष्मिता सेन राजस्थान में थी, उसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और शूटिंग रोक दी गई थी। इसके बाद उन्होंने एंजियोप्लास्टी कराई। वह अपने घर पर ठीक हो रही थी।
सुष्मिता सेन अब आर्या 3 के सेट पर वापस लौटी है
सुष्मिता सेन अब आर्या 3 के सेट पर वापस लौटी है। इसके पहले उन्होंने अपने फैंस के साथ लाइव चैट पर बात की है। उन्होंने कहा है कि वापस आकर वह बहुत अच्छा महसूस कर रही है। सुष्मिता सेन ने यह भी कहा कि उन्होंने शूटिंग बहुत ज्यादा एक्सरसाइज और ठीक होने के बाद शुरू की है। उन्होंने अपने फैंस का आभार भी व्यक्त किया।
सुष्मिता सेन ने फैंस से फीट रहने की अपील की थी
सुष्मिता सेन ने कहा, 'मुझे आप सब का प्यार चाहिए जो कि मेरे अंदर साहस और उर्जा का कारण बनता है।' इसके पहले एक्ट्रेस ने अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी देते हुए फैंस से फीट रहने की अपील की थी। सुष्मिता सेन ने कहा था, 'मैं बहुत से लोगों को जानती हूं, जो जिम जाना बंद कर देंगे और कहेंगे। इसने मेरी सहायता नहीं की लेकिन यह सही बात नहीं है। इसने मेरी सहायता की। मैं बहुत बड़े दिल के दौरे से बची हूं। मेरी 95% आर्टरी ब्लॉक हो गई थी। मैं इसीलिए बच पाई क्योंकि मेरी लाइफ स्टाइल बहुत एक्टिव है और यह बहुत जरूरी है।'
View this post on Instagram
सुष्मिता सेन फिटनेस फ्रीक मानी जाती है
सुष्मिता सेन ने आगे कहा, 'मेरे जीवन का एक दौर था जो गुजर गया। मैं दूसरी ओर आकर बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। मेरे अंदर इसने कोई डर नहीं डाला और मैं आगे अच्छा करने के लिए तैयार हूं। गौरतलब है कि सुष्मिता सेन जिम सेशन शुरू कर चुकी हैं और वह एक अच्छी फिटनेस फ्रीक मानी जाती है।
खबरें और भी
View this post on Instagram
सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स रह चुकी है
सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स रह चुकी है। वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार करती है।
View this post on Instagram