Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Suzhal -The Vortex 2 Trailer: एक खून और 8 जवान लड़कियां सस्पेक्ट! क्राइम थ्रिलर सुडल 2 में खुलेंगे कई राज

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Wed, 19 Feb 2025 03:10 PM (IST)

    साउथ सिनेमा की नंबर वन वेब सीरीज नाम से मशहूर सुडल द वोर्टेक्स सुर्खियों में आ गई है। सीरीज के पहले सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसकी कहानी कि ...और पढ़ें

    सुडल: द वोर्टेक्स सीजन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज (Photo Credit- Instagram)
    सुडल: द वोर्टेक्स सीजन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. सुडल: द वोर्टेक्स के दूसरे सीजन का ऐलान
    2. मेकर्स ने जारी किया सीरीज का शानदार ट्रेलर
    3. इस बार मर्डर की गुत्थी में उलझेंगे कई नए चेहरे

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Suzhal-The Vortex 2 Trailer Released: 'सुजल' सुनने में ये नाम थोड़ा अजीब लगता है मगर जब आप इस सीरीज के अंदर जाते हैं तो आपको एक ऐसी दुनिया का आभास होता है जो काफी डरावनी है। 'सुजल' एक तमिल भाषा का शब्द है जिसका मतलब है 'भंवर' जिसे अंग्रेजी में वर्टेक्स कहते हैं। अपने नाम को जस्टिफाई करता ये शो अब एक मर्डर की उलझी पहेली को लेकर आने वाला है।

    सीरीज के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसके साथ इसके स्टीम होने की तारीख का भी पता चल गया है।  इस ट्रेलर ने ऑडियंस को फिर से सस्पेंस और मिस्ट्री के तूफान के बीच पहुंचा दिया है जिसको लेकर लोग काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

    दूसरे सीजन में क्या है खास?

    सेकेंड सीजन के ट्रेलर की बात करें तो ये एक मर्डर कहानी दिखाने वाली है जिसकी जांच में एक नहीं बल्कि कुल 8 लड़कियों के नाम सामने आए हैं। काथिर को इस केस को सोल्व करने की जिम्मेदारी दी गई है। वो केस को सुलझाते हुए नए जाल में फंसता चला जाता है वहीं ऐश्वर्या राजेश द्वारा निभाए नंदिनी के किरदार को जेल में अपने अतीत और अनिश्चित भविष्य के साथ समझौता करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। फैंस ट्रेलर को देखकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं। शो फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाला है।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Dabba Cartel Trailer Out: डब्बा या ड्रग्स का दलदल? Shabana Azmi संग थ्रिलर जर्नी के लिए हो जाइए तैयार

    सीरीज में ये कलाकार आएंगे नजर

    'सुजल: द वोर्टेक्स 2' की कास्ट की बात करें शो में काथिर और ऐश्वर्या राजेश वापसी के अलावा कई नए कलाकार शामिल हुए हैं। सीरीज में सरवनन, गौरी किशन, संयुक्ता विश्वनाथन, मोनिशा ब्लेसी, रिनी, श्रीशा, अभिराम बोस, निखिला शंकर, कलैवानी भास्कर और अश्विनी नांबियार ने मुख्य भूमिकी निभाई है। वहीं दर्शकों को मंजिमा मोहन और कयाल चंद्रन की स्पेशल अपीयरेंस देखने को मिलने वाली है।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    सुडल: द वोर्टेक्स सीजन 2 को प्राइम वीडियो पर तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। सुडल: द वोर्टेक्स सीजन 2 को वॉलवॉचर फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है और इसकी कहानी को पुष्कर और गायत्री ने लिखने के साथ प्रोड्यूस किया है। सीरीज का निर्देशन ब्रम्मा और सरजुन केएम ने किया है।

    'सुडल: द वोर्टेक्स' 1 के बारे में...

    सीजन 2 की कहानी अगर आपको नहीं तो हम आपका ये काम आसान कर देते हैं। सीजन 1 की स्टोरी एक छोटे से शहर से शुरू होती है जहां पर एक सीमेंट फैक्ट्री है, जिसमें आग लग जाती है और सब कुछ खाक हो जाता है। जिस रात सीमेंट की फैक्ट्री में आग लगती है, उसी रात शहर से एक लड़की गायब हो जाती है। दोनों ही घटनाएं जब होती है तो उस समय शहर में लोक देवी का एक नौ दिवसीय आयोजन चल रहा होता है। पुलिस सीमेंट की फैक्ट्री में लगी और गायब हुई लड़की की तलाश करती है। इस जांच में जैसे-जैसे पुलिस आगे बढ़ती है, कई चौंकाने वाले राज सामने आते हैं।

    ये भी पढ़ें- Sikandar OTT Release: सलमान खान की फिल्म का कर रहे हैं इंतजार, सिनेमाघरों से पहले ओटीटी का रास्ता हुआ साफ