विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Takeshi’s Castle Teaser: भुवन बाम के साथ रिलीज हुआ 'ताकेशी कैसल' का टीजर, जानें कब और कहां होगा स्ट्रीम ?

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Wed, 25 Oct 2023 04:07 PM (IST)

कुछ वक्त पहले पॉपुलर जापानी गेम शो ताकेशी कैसल के हिंदी वर्जन के नए सीजन की वापसी का ऐलान हुआ ...और पढ़ें

'ताकेशी कैसल' के नए सीजन का टीजर हुआ रिलीज, (Instagram Image)
'ताकेशी कैसल' के नए सीजन का टीजर हुआ रिलीज, (Instagram Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जपानी गेम शो 'ताकेशी कैसल' के नए सीजन की कुछ समय पहले अपडेट दी गई थी। शो की सबसे बड़ी हाइलाइट ये थी कि इसे पॉपुलर यट्यूबर भुवन बाम कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे। अब 'ताकेशी कैसल' का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

'ताकेशी कैसल' टीवी का एक हिट गेम शो है, जिसके हिंदी वर्जन में अब तक जावेद जाफरी नजर आते थे। हालांकि, नए सीजन में कमेंटेटर भी नया होगा।

यह भी पढ़ें- Takeshi’s Castle: वापस लौट रहा 'ताकेशी कैसल', भुवन बाम की नए सीजन में हुई एंट्री, 'टीटू मामा' बन करेंगे धमाल

टीटू मामा का लुक हुआ रिवील

'ताकेशी कैसल' इस बार टीवी की जगह ओटीटी पर एंट्री कर रहा है। शो में जावेद जाफरी को भुवन बान ने रिप्लेस किया है यानी इस बार बीबी की आवाज कमेंट्री में सुनाई देगी। भुवन बाम अपने बीबी की वाइन्स वीडियो में सबसे ज्यादा टीटू मामा के कैरेक्टर के लिए जाने जाते हैं। 'ताकेशी कैसल' में भी वो टीटू मामा की आवाज और अंदाज में सुनाई देंगे। सितंबर 2023 में 'ताकेशी कैसल' के नए सीजन का एलान किया गया था। वहीं, अब 25 अक्टूबर को सीरीज का टीजर जारी कर दिया गया है, जिसमें टीटू माम की जापनी गेम शो में पहुंचने की मजेदार जर्नी दिखाई गई है।

कैसा है शो का टीजर ?

'ताकेशी कैसल' के टीजर की शुरुआत टीटू मामा के रोज के काम को दिखाते हुए होती है, जिसे वह मजाकिया अंदाज में 'शू-स्टॉपर' कहते हैं। इस बीच अचानक याकुजा दुकान में आता है और सबके बीच टीटू मामा को किडनैप कर लेता है।  बाद में पता चलता है कि टीटू मामा पर याज़ुका का कर्ज है, और एकमात्र तरीका कर्ज चुकाने का ये है कि उन्हें आइकोनिक जापानी गेम शो  ताकेशी कैसल के हिंदी रीबूट को अपनी आवाज देनी पड़ेगी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि इस रीबूट में असली शो के माहोल को बरकरार

क्या है शो का कॉन्सेप्ट ?

'ताकेशी कैसल' गेम शो के कॉन्सेप्ट की बात करें, तो एक एपिसोड में लगभग 100 से ज्यादा कंटेस्टेंट्स, जिन्हें अटैकिंग आर्मी कहते हैं, एक मिलियन येन की मोटी प्राइज मनी जीतने की उम्मीद में एक चुनौती से दूसरी चुनौती की ओर भागते हैं। शो में अब अतरंगी टास्क के साथ- साथ टीटू मामा की मजेदार कमेंट्री सुनने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें- डबल होने वाला है एंटरटेनमेंट का डोज, इस शो में साथ नजर आएंगे 'बीबी की वाइन्स' के भुवन बाम और एमसी स्टैन

कब और कहां देखें शो ?

'ताकेशी कैसल' का नया सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। सीरीज में आठ एपिसोड्स शामिल किए गए है। 'ताकेशी कैसल' के टीजर के साथ इसके रिलीज डेट की भी घोषणा की गई है। शो 2 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया जाएगा।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।