Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    टेनिस स्टार मार्टिना हिंगिस ने लिएंडर पेस और महेश भूपति के ब्रेकअप पर कहा- जब संदेह होने लगे...

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Thu, 23 Sep 2021 02:07 PM (IST)

    Break Point अब ज़ी5 की डॉक्यूमेंट्री वेब सीरीज़ में इस जोड़ी के टूटने की वजह सामने आएगी। वेब सीरीज़ में टेनिस जगत के कई जाने-माने खिलाड़ी महेश और लिएं ...और पढ़ें

    Martina Hingis playing Tennis in old photo. Photo- PR
    Martina Hingis playing Tennis in old photo. Photo- PR

    नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय टेनिस को नई ऊंचाइयों पर ले जान वाले टेनिस दिग्गज महेश भूपति और लिएंडर पेस की जोड़ी का टूटना खेल जगत के लिए भी शॉकिंग था। हालांकि, इस ब्रेकअप के पीछे की वजह एक रहस्य ही रही। अब ज़ी5 की डॉक्यूमेंट्री वेब सीरीज़ में इस जोड़ी के टूटने की वजह सामने आएगी। इस वेब सीरीज़ में टेनिस जगत के कई जाने-माने खिलाड़ी महेश और लिएंडर की पार्टनरशिप के विभिन्न पहलुओं पर बात करेंगे। इनमें मार्टिना हिंगिस भी शामिल हैं।

    मार्टिना ने लिएंडर पेस और महेश भूपति दोनों के साथ डबल्स खेला है। जब लिएंडर और भूपति ने अलग होने का फ़ैसला किया था, उस समय के बारे में बात करते हुए मार्टिना हिंगिस कहती हैं-"या तो आप इसे बना सकते हैं या नहीं, लेकिन संकोच करने का समय नहीं है और एक बार जब आप अपने साथी पर संदेह करना शुरू कर देते हैं, तो अलग होना बेहतर होता है।" मार्टिना आगे कहती हैं- "उन्होंने जो कुछ भी किया, जो उन्होंने साझा किया ... उनकी कहानियां और उनकी सफलता, यह कुछ ऐसा है, जो हमेशा के लिए जीवित रहेगा।"

    अपने पब्लिक ब्रेक-अप के बावजूद लिएंडर पेस और महेश भूपति 1990 के दशक के अंत में सबसे अधिक सफल युगल जोड़ी थे। ब्रेक प्वाइंट उनकी दोस्ती, साझेदारी, निजी संबंधों, महत्वाकांक्षाओं और कड़ी मेहनत की कहानी है। 'ब्रेक पॉइंट' का निर्माण और निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी ने किया है। सात एपिसोड की सीरीज़ एक अक्टूबर ज़ी5 पर स्ट्रीम की जा रही है। 

    ब्रेक प्वाइंट में मार्टिना हिंगिस के अलावा सानिया मिर्ज़ा, रोहन बोपन्ना जैसे अन्य टेनिस दिग्गज भी शामिल हैं, जिन्होंने ली-हैश रिश्ते पर अपने विचार साझा किए हैं और उन्हें ब्रेकअप की कगार पर होने के बावजूद कोर्ट पर ग्रैंड स्लैम जीतते हुए देखा है। अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी का यह साथ में पहला प्रोजेक्ट है। इस वेब सीरीज़ का ट्रेलर रिलीज़ किया जा चुका है। 

    खबरें और भी