विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

The Family Man 4: खत्म नहीं हुई है 'श्रीकांत तिवारी' की कहानी, OTT पर आएगा फैमिली मैन का चौथा सीजन

Published: Mon, 29 Jun 2026 03:15 PM (IST)

अभिनेता मनोज बाजपेयी स्टारर वेब सीरीज द फैमिली मैन के चौथे सीजन की पुष्टि मेकर्स की तरफ से हो गई है।

द फैमिली मैन सीजन 4 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

द फैमिली मैन सीजन 4 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. ओटीटी पर आएगा द फैमिली मैन का चौथा सीजन

  2. श्रीकांत तिवारी के किरदार में लौटेंगे मनोज बाजपेयी

  3. द फैमिली मैन के क्रिएटर राज निदिमोरु ने किया कन्फर्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी की दुनिया की सबसे चर्चित वेब सीरीज के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें अभिनेता मनोज बाजपेयी स्टारर सीरीज द फैमिली मैन का नाम जरूर शामिल होगा। अब तक इस सीरीज के तीन सीजन को रिलीज किया जाए चुका है और तीनों की सफल साबित हुई हैं। 

अब द फैमिली मैन के क्रिएटर राज निदिमोरु ने इसके चौथे सीजन की पुष्टि कर दी है और बताया है कि स्पाई थ्रिलर सीरीज की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। 

द फैमिली मैन 4 पर लगी मुहर

राज एंड डीके की जोड़ी ने साल 2019 में द फैमिली मैन वेब सीरीज की शुरुआत की, जिसमें मनोज बाजपेयी ने भारतीय खुफिया जांच एजेंसी के एजेंट श्रीकांत तिवारी का किरदार निभाया है, जो अपने काम के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारी को भी बखूबी संभालता है। बीते साल आए द फैमिली मैन 3 को रिलीज किया गया था और उस वक्त लगा कि अब ये सीरीज का एंड है। 

यह भी पढ़ें- The Family Man के 'श्रीकांत तिवारी' नहीं बनने वाले थे मनोज बाजपेयी, साउथ का ये एक्टर था पहली पसंद

the family man 4

लेकिन हाल ही में राज निदिमोरु ने वैराइटी इंडिया को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में द फैमिली मैन के चौथै सीजन पर मुहर लगाई है और बताया है- हमने द फैमिली मैन के सीजन 3 और 4 को एक लंबी कहानी के तौर पर प्लान किया था। कुछ दर्शकों को लगा कि तीसरा सीजन बीच में ही खत्म हो गया, लेकिन हमारे हिसाब से मुख्य कहानी एक तार्किक मोड़ पर पहुंच गई थी।

the family man 4 (1)

सिर्फ श्रीकांत तिवारी का सफर अधूरा रह गया था क्योंकि वह स्वाभाविक रूप से अगले सीजन में जारी रहने वाला था। इस आधार पर हम द फैमिली मैन के चौथे सीजन की स्क्रिप्ट को तेजी से लिख रहे हैं, क्योंकि हमें सीरीज की कहानी को दूसरे हिस्से तक पहुंचना है।

इस तरह से राज निदिमोरु द्वारा मनोज बाजपेयी स्टारर द फैमिली मैन सीजन 4 का आधिकारिक पु्ष्टिकरण किया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट हाई हो गई है।

ओटीटी पर कहां आएगी द फैमिली मैन 4?

बात की जाए द फैमिली मैन 4 की ओटीटी रिलीज की तो ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो का पॉपुलर शो है। इस आधार पर आपको ये प्राइम वीडियो पर ही देखने को मिलेगी। हालांकि, अभी चौथे सीजन की रिलीज डेट में काफी साल लगने वाले हैं। 

यह भी पढ़ें- जब Manoj Bajpayee को लगा करियर हो रहा है खत्म, तब कैंची धाम ने बदल दी 'द फैमिली मैन' की किस्मत