विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7 नवजात शिशुओं का कत्ल, 10 को मारने की कोशिश... OTT पर आई सफेद कोट वाली 'शैतान'; ये कहानी कंपा देगी रूह

Published: Thu, 19 Feb 2026 02:28 PM (IST)

OTT Release: कहते हैं कि डॉक्टर और नर्स भगवान का रूप होते हैं, लेकिन इतिहास में एक ऐसी नर्स आई, ...और पढ़ें

Netflix पर आई दिल दहला देने वाली डॉक्यूमेंट्री

Netflix पर आई दिल दहला देने वाली डॉक्यूमेंट्री

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। OTT प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को हर वक्त नए कंटेट की तलाश रहती है। अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसे कंटेट आते भी रहते हैं और अब लीजिए एक ऐसी ही डॉक्यूमेंट्री आई है, जिसने हर किसी को हिला कर रख दिया है। इस डॉक्यूमेंट्री को देखने के बाद तो आप भी दंग रह जाएंगे। बड़ी बात ये है कि इस डॉक्यूमेंट्री में जो दिखाया गया, वो सब सच है। आइए जानतें हैं इसी थ्रिलिंग डॉक्यूमेंट्री की कहानी, जो इस वक्त OTT पर खूब चर्चा में है...

खूनी नर्स की है खौफनाक कहानी

बीते वक्त में काफी डॉक्यूमेंट्री आई हैं और अभी इसी बीच हाल ही में आई 'द इन्वेस्टिगेशन ऑफ लूसी लेटबी' (The Investigation of Lucy Letby)। ये डॉक्यूमेंट्री Netflix पर रिलीज हुई है। इस डॉक्यूमेंट्री की कहानी दिल दहला देने वाली है। ये डॉक्यूमेंट्री लूसी लेटबी (Lucy Letby) नाम की एक ब्रिटिश नर्स पर आधारित है। दरअसल लूसी इंग्लैंड के 'काउंटिस ऑफ चेस्टर हॉस्पिटल' (Countess of Chester Hospital) के नियोनेटल यूनिट यानि नवजात शिशु वार्ड में काम करती थी।

lucy 6

यहीं पर उसकी सनक ने उसे नवजात शिशुओं के कल्त करने के मंसूबों को जन्म दे दिया। इस कहानी की शुरूआत हुई साल 2015 में, जब 25 साल (तब की उम्र) लूसी काउंटिस ऑफ चेस्टर हॉस्पिटल में नर्स के तौर पर प्लेसमेंट पाती है और ये प्लेसमेंट उसके कॉलेज से ही होता है। कुछ दिन बाद ही जून 2015 में अस्पताल में अजीबो-गरीब घटना शुरू होती है और नवजात बच्चे अचानक से बीमार पड़ने लगते हैं। धीरे-धीरे बच्चों के बीमार होने के बाद मौतों की संख्या बढ़ने लगी। बच्चे बिना किसी ठोस मेडिकल वजह के मर रहे थे।

lucy 5

कुछ बच्चे जो बच गए, उन्हें हमेशा के लिए शारीरिक नुकसान पहुंच चुका था। साल 2016 जनवरी तक नवजात शिशुओं की मौत का आंकड़ा 13 के पार जा चुका था। इसके बाद जांच पड़ताल शुरू हुई और फिर जांच में पाया गया कि जब-जब लूसी की ड्यूटी होती थी, तभी बच्चों की तबीयत बिगड़ती थी।

इसके बाद लेटबी की नाइट शिफ्ट से उसे दिन में बुलाया गया और जैसे ही ये हुआ तो मौत का आंकड़ा कम होता गया। आखिरकार 2018 में नर्स लेटबी को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पुलिस ने लेटबी के घर से कई चीजें बरामद कीं, जिसमें बच्चों के डॉक्यूमेंट्स समेत कई चीजें शामिल थीं।

lucy 1

बच्चों को खौफनाक मौत देती थी नर्स लेटबी

इस डॉक्यूमेंट्री में लेटबी की कातिल साजिश का पर्दाफाश किया गया है। इसके अलावा डॉक्यूमेंट्री में वो तरीके भी बताए गए हैं, जिनसे लेटबी नन्हे मासूमों को मारती थी। लूसी बच्चों को मारने के लिए ऐसे तरीके चुनती थी जो पोस्टमॉर्टम में आसानी से पकड़ में न आएं। जैसे एयर एम्बोलिज्म, जिसमें वह बच्चों की नसों या फीडिंग ट्यूब में हवा के इंजेक्शन लगा देती थी।

lucy 4

इसके अलावा ओवरफीडिंग, मतलब यह कि बच्चों को जरूरत से ज्यादा दूध पिला देना ताकि उनका दम घुट जाए। और तो और इंसुलिन पॉइजन समेत कई चीजों का इस्तेमाल वो करती थी। साल 2020 में लेटबी को तीसरी बार गिरफ्तार किया गया। आखिरकार 7 नवजात शिशुओं की हत्या और 10 को मारने की कोशिश के जुर्म में लेटबी पर अलग-अलग चार्जेस लगाए गए। लूसी के घर से अस्पताल के 250 हैंडओवर पेपर मिले, जिन्हें उसने संभाल कर रखा था। उसके घर से कुछ पर्चियां मिलीं जिन पर उसने लिखा था, "मैं बुरी हूं" और "मैंने यह किया है"।

lucuws

डॉक्युमेंट्री की खास बातें और हुई आलोचना

नर्स लूसी लेटबी की कहानी कई मामलों में दिल दहला देने वाली है। हालांकि फिल्म ये भी दिखाती है कि इस केस को लेकर दुनिया दो हिस्सों में बंटी हुई है। कई लोगों का मानना है कि लूसी बेगुनाह है और अस्पताल में जिन बच्चों की मौत हुई, असल में वो एक अस्पताल की भूल हो सकती है।

lucy 2

हालांकि सवाल ये है कि भूल एक बार हो सकती है, बार बार नहीं। लूसी ने 10 से ज्यादा बच्चों को मारा और इतिहास की सबसे कातिल नर्स उसे कहा गया। हालांकि ये आंकड़े अलग-अलग जांचों के आधार और ट्रायल के बाद सामने आए। इस डॉक्यूमेंट्री में लूसी की गिरफ्तारी का वो वीडियो दिखाया गया है जो पहले कभी नहीं देखा गया। डॉक्यू फिल्म में लूसी का इंटरव्यू भी शामिल किया गया है।

अगस्त 2023 में, लूसी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। ब्रिटेन के इतिहास की सबसे खतरनाक महिला सीरियल किलर लूसी को ही माना गया है। आपको बता दें कि, ये एक फीचर लेंथ डॉक्यूमेंट्री है, जिसमें कोई सीरीज, सीजन या फिर अलग एपिसोड्स नहीं हैं। नर्स लूसी लेटबी की पूरी कहानी को एक फिल्म के जरिए ही दिखाया गया है।

luc

इस डॉक्यूमेंट्री ने ब्रिटिश हेल्थ सिस्टम पर गंभीर सवाल उठाए कि कैसे एक नर्स सालों तक बच्चों को मारती रही और अस्पताल प्रशासन सोता रहा। लूसी की कहानी पर पहले भी कई डॉक्यूमेंट्रीज आईं हैं और अब Netflix पर आई कातिल नर्स लूसी लेटबी की कहानी लोगों के होश उड़ा रही है।