Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    The Royals देख ली तो बिल्कुल भी मिस न करें Ishaan Khatter की ये फिल्में-सीरीज, विदेशों में भी मचाया है हुड़दंग

    Updated: Sat, 10 May 2025 04:57 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) ने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ विदेशों में भी अपनी सफलता का झंडा लहराया है। इन दिनों वह द रॉयल ...और पढ़ें

    ईशान खट्टर की बेस्ट सीरीज और मूवीज। फोटो क्रेडिट- एक्स
    ईशान खट्टर की बेस्ट सीरीज और मूवीज। फोटो क्रेडिट- एक्स

    HighLights

    1. द रॉयल्स सीरीज में नजर आ रहे हैं ईशान खट्टर
    2. 10 साल की उम्र में ईशान ने शुरू की थी एक्टिंग
    3. विदेशी टीवी शोज में भी ईशान का दिखा जलवा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) सिर्फ 10 साल के थे, जब उन्होंने अभिनय शुरू किया था। उन्होंने अपने सौतेले भाई शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म वाह लाइफ हो तो ऐसी से डेब्यू किया था। फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने देश-विदेश में अपने अभिनय का लोहा मनवाया और कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किया।

    इन दिनों ईशान खट्टर एक लेटेस्ट वेब सीरीज द रॉयल्स (The Royals) में नजर आ रहे हैं। भूमि पेडनेकर के साथ नेटफ्लिक्स रिलीज सीरीज में उनका एकदम अलग अवतार देखने को मिला और उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीता है। भले ही इसे IMDb की तरफ से सिर्फ 3.2 रेटिंग मिली हो, लेकिन ईशान की अदाकारी लोगों को पसंद आई है।

    अगर आपको भी द रॉयल्स पसंद आई है तो हम आपको ईशान की बेहतरीन परफॉर्मेंस के बारे में बताते हैं जो आप ओटीटी पर आसानी से देख सकते हैं।

    बियॉन्ड द क्लाउड्स (Beyond The Clouds)

    बतौर लीड एक्टर ईशान खट्टर की पहली फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स थी जिसे ईरानियन फिल्ममेकर माजिद मजीदी ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला था।

    OTT - ZEE5

    Ishaan Khatter

    यह भी पढ़ें- 

    अ सूटेबल ब्वॉय (A Suitable Boy)

    मीरा नायर और शिमित आमिन की ब्रिटिश टीवी सीरीज ए सूटेबल ब्वॉय अब तक की बेहतरीन सीरीज में से एक है जिसे IMDb पर 6.2 रेटिंग मिली है। इस सीरीज में ईशान खट्टर ने मान का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था।

    खबरें और भी

    OTT - Netflix

    यह भी पढ़ें- Ishaan Khatter फिल्मों में निभाने चाहते हैं पौराणिक भूमिकाएं, बोले- 'इनके साथ जिम्मेदारी भी...'

    द परफेक्ट कपल (The Perfect Couple)

    ब्रिटिश सीरीज के साथ-साथ ईशान खट्टर ने अमेरिकन मिनी सीरीज द परफेक्ट कपल में काम किया था। 2024 में आई इस सीरीज को काफी पसंद किया गया था। इसमें ईशान ने शूटर दिवाल का किरदार निभाया था।

    OTT - Netflix

    धड़क (Dhadak)

    शशांक खैतान के निर्देशन में बनी फिल्म धड़क ईशान खट्टर की पहली कमर्शियल फिल्म थी जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। जाह्नवी कपूर ने फिल्म से डेब्यू किया था और दोनों की जोड़ी को खूब सराहा गया था।

    OTT - Amazon Prime Video

    Ishaan Khatter Movies

    पिप्पा (Pippa)

    2023 में आई फिल्म पिप्पा बलराम सिंह मेहता की बायोपिक थी जिसमें ईशान खट्टर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में ईशान की भूमिका को खूब सराहा गया था।

    OTT - Amazon Prime Video

    यह भी पढ़ें- मां के साथ एक छोटे से घर में रहते हुए Ishaan Khatter ने गुजारे 10 साल, बोले - मुझे वो पिंजरे जैसा लगता था