The Traitors Season 2: करण जौहर के शो में सलमान खान की Ex भाभी की एंट्री, बिपाशा-मुस्कान को मिला ऑफर?
The Traitors Season 2 Contestants List: करण जौहर के रियलिटी शो द ट्रेटर्स का ऐलान हो गया है। इस बार कौन शो का हिस्सा बनेगा, चलिए आपको इस बारे में बतात ...और पढ़ें

द ट्रेटर्स सीजन 2 की कंटेस्टेंट्स लिस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। द ट्रेटर्स का पहला सीजन सक्सेसफुल रहा। फुल गॉसिप और गेम्स के साथ शो खूब चर्चा में रहा। अब करण जौहर द ट्रेटर्स का दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं। इस बार कौन-कौन शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं, इसको लेकर खूब गपशप चल रही है।
हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो के एक इवेंट में ऐलान किया गया था कि करण जौहर द ट्रेटर्स सीजन 2 (The Traitors Season 2) लेकर आ रहे हैं। जब से दूसरे सीजन का ऐलान हुआ है, तभी से कंटेस्टेंट्स पर बात चल रही है। कई सेलिब्रिटीज ने शो को रिजेक्ट कर दिया है।
द ट्रेटर्स 2 में किसकी हुई एंट्री?
ऐसा कहा जा रहा है कि बिपाशा बसु, एली अवराम, नेहा धूपिया, आरजे माहवश, अर्जुन बिजलानी, रणविजय समेत कई लोगों को शो के लिए अप्रोच किया गया है। इसके अलावा ये भी खबर आई है कि, जावेद जाफरी की बेटी मुस्कान जाफरी भी शो का हिस्सा बनने वाली हैं। हालांकि मुस्कान की तरफ से अभी शो के लिए हामी भरी गई है या नहीं, यह फिलहाल साफ नहीं है। हालांकि इनमें से कितने सितारे शो में आ रहे हैं, इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है।
बिपाशा बसु ने ठुकराया शो?
बिपाशा के शो में नजर आने की खबरों से उनके फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा धूपिया और बिपाशा बसु ने इस रियलिटी शो को रिजेक्ट कर दिया है। दोनों शो का हिस्सा नहीं बनेंगी। वहीं, न्यूजबाइट्स के मुताबिक, अर्जुन बिजलानी ने भी कन्फर्म कर दिया है कि वह शो का हिस्सा नहीं होने वाले हैं।
खबरें और भी
सलमान खान की एक्स भाभी शो का बनेंगी हिस्सा?
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, सलमान खान की एक्स भाभी और सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह भी इस शो का हिस्सा बन सकती हैं। उन्हें शो के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, वह शामिल होंगी या नहीं, इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें- The Traitors 2: एक-एक करेगे फिर मरेंगे सारे मासूम! बड़े ट्विस्ट के साथ लौटेगा द ट्रेटर्स सीजन 2
द ट्रेटर्स सीजन 2 की स्टार कास्ट
सीमा के अलावा रिया चक्रवर्ती, दलीप ताहिल, पारुल गुलाटी, मल्लिका शेरावत और एल्विश यादव जैसे सेलेब्स का भी नाम सामने आ रहा है। फिलहाल, कौन-कौन शो का हिस्सा बनेगा, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। दूसरे सीजन की प्रीमियर डेट भी रिवील नहीं हुई है।