विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Trunk OTT Release: के-ड्रामा है पसंद तो बिल्कुल मिस न करें 'द ट्रंक', इस प्लेटफॉर्म पर है मौजूद

Published: Sat, 30 Nov 2024 07:27 PM (IST)

के-ड्रामा (K-Drama) की पॉपुलैरिटी दुनियाभर में बढ़ती जा रही है। सीरीज और फिल्में देखने के शौकीन कोरियन ड्रामा की स्टोरी ...और पढ़ें

द ट्रंक सीरीज को इस प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे (Photo Credit- IMDB)
द ट्रंक सीरीज को इस प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे (Photo Credit- IMDB)

HighLights

  1. के-ड्रामा देखने के शौकीन मिस न करें 'द ट्रंक'
  2. कॉन्ट्रेक्ट मैरिज पर आधारित है 'द ट्रंक' की कहानी
  3. इस प्लेटफॉर्म पर घर बैठे देख पाएंगे सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। के-ड्रामा पसंद करने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में सीरीज और फिल्में देखने के शौकीन कोरियन ड्रामा की कहानियों को पसंद कर रहे हैं। अगर आप के-ड्रामा देखते हैं तो हाल ही में रिलीज हुई ‘द ट्रंक’ सीरीज को मिस न करें। चलिए इस सीरीज की स्टोरी से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म की डिटेल्स जान लेते हैं।

द ट्रंक में सेओ ह्यून-जिन और गोंग यू दो अहम किरदार है। सीरीज की पूरी कहानी इन्हीं दो किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। इसके कुल 8 एपिसोड है, जो दर्शकों की रोचकता को बनाए रखने का काम करते हैं। हर एक एपिसोड की लेंथ 50 से 55 मिनट के बीच है। अगर आप इस जोनर की सीरीज देखना पसंद करते हैं तो इसे देखने के लिए समय निकालने में कोई परेशानी नहीं होगी।

कॉन्ट्रैक्ट मैरिज पर आधारित है द ट्रंक

सीरीज की कहानी कॉन्ट्रैक्ट मैरिज पर आधारित है। द ट्रंक सीक्रेट मैरिज सर्विस का भंडाफोड़ करती नजर आती है। इसकी स्टोरी में एक ऐसी लड़की भी है, जो हर साल कॉन्ट्रैक्ट मैरिज करती है। इससे वह पैसे भी कमाती है। हालांकि, इस कहानी में ट्विस्ट उस समय आता है, जब यह कॉन्ट्रैक्ट वाली शादी हांग जियोंग नाम के एक व्यक्ति के साथ होती है। सीरीज के अंतिम एपिसोड में देखने को मिलेगा कि कैसे एक नदी में मिले ट्रंक के खुलने के बाद सभी की आंखें फटी की फटी रह जाती है।

Photo Credit- Imdb

ये भी पढ़ें- K Drama On OTT: अरे छोड़िए Citadel Honey Bunny, ओटीटी पर देखें साउथ कोरिया की ये 5 स्पाई थ्रिलर सीरीज

इस प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे सीरीज

द ट्रंक सीरीज को 29 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। 8 एपिसोड की इस सीरीज को आप वीकेंड पर एंजॉय कर सकते हो। हालांकि, यह वेब सीरीज हर किस्म के लोगों के लिए नहीं है। संभावना है कि कुछ लोगों को इसकी कहानी पसंद न भी आए। सीरीज देखने के दौरान आप इसके आगे की कहानी का अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं।

Photo Credit- Imdb

इस सीरीज का पहला सीजन नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गया है और संभावना है कि इसका अपकमिंग सीजन भी जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आएगा। के-ड्रामा फॉलो करने वालों को द ट्रंक को मिस करने की भूल नहीं करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- प्रभास की Salaar 2 में हुई इस साउथ कोरियन एक्टर की एंट्री! हॉलीवुड में भी दे चुका है कई धांसू मूवीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।