यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
OTT Movies & Series In February: ओटीटी पर फरवरी में आएंगी ये वेब सीरीज और फिल्में, घर बैठे मिलगा एंटरटेनमेंट
साल 2023 के नए महीने की शुरुआत होने जा रही है। साल में फरवरी का महीने बेहद खास होता है। इसे प्यार का महीना भी कहा जाता है। ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म अप ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Movie And Web Series Releasing In February: इस साल के दूसरे महीने यानी फरवरी की शुरुआत होने जा रही है। साल में फरवरी का महीने बेहद खास होता है। इसे प्यार का महीना भी कहा जाता है। इस महीने में साल के सबसे रोमांटिक दिन मनाए जाते हैं।
ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म अपने दर्शकों के लिए इस महीने को और भी खास बना रहा है। फरवरी में एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही है। इस लिस्ट में क्या-क्या शामिल होगा ये हम आपको बता रहे हैं।
ब्लैक पैंथर -वकांडा फॉरएवर
1 फरवरी को ब्लैक पैंथर -वकांडा फॉरेवर फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म मार्बल की अमेरिकन सुपर हीरो फिल्म है और 'ब्लैक पैंथर' का सीक्वल है। यह फिल्म अमेरिका में 11 नवंबर 2022 को रिलीज हुई थी और ओटीटी पर रिलीज होगी।
जहानाबाद ऑफ लव एंड वॉर
सोनी लिव की क्राइम वेब सीरीज जहानाबाद ऑफ लव एंड वॉर 3 फरवरी को स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में रित्विक भौमिक, हर्षिता गौड़, परमब्रत चटर्जी, रजत कपूर, सुनील सिन्हा, सत्यदीप मिश्रा, राजेश जैस और सोनल झा जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन राजीव बर्णवाल और सत्यांशु सिंह ने किया है।
खबरें और भी
यू सीजन 4
यू सीजन 4 9 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। इस सीजन को दो पार्ट में रिलीज किया जा रहा है। जहां पहला 9 फरवरी को होगा तो वहीं, दूसरा ठीक एक महीने बाद यानी 9 मार्च को होगा। यह नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज होगी। इस सीरीज के पहले के तीनों पार्ट नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज हुए थे।
क्लास
क्राइम थ्रिलर सीरीज 'क्लास' 3 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। ये सीरीज स्कूल और स्टूडेंट्स के इर्द-गिर्द घूमती हैं। 3 अलग-अलग बैकग्राउंड से आने वाले लड़कों की कहानी है, जो दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल को ज्वाइन करते हैं।
फर्जी
शाहिद कपूर और राशि खन्ना की थ्रिलर क्राइम वेब सीरीज 'फर्जी' 10 फरवरी को रिलीज होगी। इसमे साउथ स्टार विजय सेतुपति और केके मेनन भी नजर आने वाले हैं।
द नाइट मैनेजर
अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की अपकमिंग वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' इन दिनों सुर्खियों में है। यह सीरीज 17 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। इसमे अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर के अलावा एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला लीड रोल में नजर आएंगी।
माइनस वन- न्यू चैप्टर
ओटीटी प्लेटफॉर्म लायंस गेम प्ले पर माइनस वन- न्यू चैप्टर वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इस सीरीज में वरुण और रिया की प्रेम कहानी को एक्टर आयुष मेहरा और आयशा अहमद निभाते नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- Urfi Javed ने कहा- कलाकारों को हिंदू-मुस्लिम में बांटना ठीक नहीं, कंगना रनोट ने उठायी समान आचार संहिता की मांग
लायंसगेट प्ले पर ये शोज और फिल्में फरवरी में होंगी रिलीज
'प्राइज फाइटर: द लाइफ ऑफ जेम बेलचर'
फिल्म लायंसगेट प्ले पर 3 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म बॉक्सिंग इतिहास को दर्शाने वाली है।
प्रेयर फॉर द डेविल
प्रेयर फॉर द डेविल 24 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी एक समर्पित नन है जो शैतान के काम को समझने और खोई हुई आत्माओं को बचाने के लिए पवित्र चर्च की मदद करने के लिए अपना जीवन समर्पित करती है।