Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandar 2 की तरह ही रिवेंज ड्रामा सीरीज बनी OTT की बेताज बादशाह, Jio Hotstar पर हथिया लिया नंबर 1 स्पॉट

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 08:27 PM (IST)

    धुरंधर 2 की तरफ तेज रफ्तार से मिलियन में व्यूज पाने वाली लिस्ट में अब धमाकेदार सीरीज का नाम भी शामिल हो गया है। जिसने नंबर 1 पोजीशन हथिया ली है। ...और पढ़ें

    OTT पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है सीरीज/ फोटो- Youtube

    OTT पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है सीरीज/ फोटो- Youtube

    HighLights

    1. 'धुरंधर-2' के नक्शे कदम पर चली ये धमाकेदार सीरीज

    2. OTT पर हथिया लिया नंबर 1 स्पॉट

    3. रिवेंज ड्रामा सीरीज में कुल हैं 20 एपिसोड

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाघरों में तो स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने गदर मचाया ही था, लेकिन OTT पर भी इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था। एक हफ्ते में ही मूवी को 50 मिलियन के आसपास व्यूज मिल गए थे।

    'धुरंधर 2' की जबरदस्त सफलता के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक ऐसी सीरीज आई है, जिसने एक हफ्ते के अंदर ही पहला स्पॉट हथिया लिया है। कौन सी है वह सीरीज जिसको एक हफ्ते के अंदर मिले मिलियन में व्यूज और बनी नंबर 1, नीचे देखें पूरी डिटेल:

    रिवेंज ड्रामा सीरीज ने जीता ऑडियंस का दिल

    इस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 20 एपिसोड की जो सीरीज राज कर रही है, उसकी कहानी एक ऐसी महिला की है, जो अपने पति की अस्थियां चुनती है। उसके पिता और पति दोनों की मौत उसके पूर्व कुलदीप के हाथों होती है, जो पेशे से एक डीएम होता है और उसकी पोस्टिंग सीतापुर में होती है। हालांकि, उसकी बेइंतहा मोहब्बत जल्द ही सबसे बड़ी नफरत में बदल जाती है।

    वह कुलदीप से रिवेंज लेने के लिए ऐसी साजिश रचती है कि वह सीतापुर की राजनीति के बीच फंस जाता है। कहानी कैसे आगे बढ़ेगी, क्या सानिका अपना बदला लेने में सफल होगी या कुलदीप उसकी साजिश का शिकार होगा। इसके लिए आपको ठुकरा के मेरा प्यार का सीजन 2 देखना होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- The Tatas OTT: टाइटन स्टोरी के बाद ओटीटी पर अब आएगी 'द टाटास', वेब सीरीज में दिखेगा 100 साल का इतिहास

    thukra ke mera pyaar 2

    20 एपिसोड को अलग-अलग दिनों में किया जाएगा रिलीज

    ऑर्मेक्स मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज को एक हफ्ते के अंदर ही 3.1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और सीरीज की ट्रेंडिंग लिस्ट में यह नंबर 1 पर है। हालांकि, रोमांटिक रिवेंज ड्रामा 'ठुकरा के मेरा प्यार' सीजन 2 के सभी एपिसोड को फैंस एक साथ नहीं देख पाएंगे। मेकर्स इसका लास्ट एपिसोड जुलाई में रिलीज करेंगे।

    PHOTO-2026-07-04-12-31-15.jpg (2)

    इसका 1 से 4 वाला एपिसोड 19 जुलाई को जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर प्रसारित हुआ था। उसके बाद 26 जून को 5 से 8 एपिसोड, 3 जुलाई को 9 से 12 एपिसोड OTT पर स्ट्रीम किए गए थे। 'ठुकरा के मेरा प्यार 2' का अगला 13 से 16 तक का एपिसोड 10 जुलाई को आएगा और अंतिम 3 एपिसोड (17 से 20) 17 जुलाई को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- 6 एपिसोड की नई वेब सीरीज OTT पर बनी नंबर-1, साइबर क्राइम के सस्पेंस के आगे फेल हुए दिमाग के सारे गणित