विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

4 एपिसोड वाली इस OTT सीरीज का सस्पेंस हिला देगा दिमाग के सारे पेंच, IMDb से मिली है 8.1 रेटिंग

Published: Mon, 15 Sep 2025 02:13 PM (IST)

ओटीटी पर वेब सीरीज की कमी नहीं है लेकिन बहुत कम हैं जो दर्शकों को आखिर तक सीट से उठने ...और पढ़ें

टॉप रेटेड वेब सीरीज को बिल्कुल भी न करें मिस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
टॉप रेटेड वेब सीरीज को बिल्कुल भी न करें मिस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 2025 की है बेस्ट रेटेड वेब सीरीज
  2. IMDb से सीरीज को मिली है 8.1 रेटिंग
  3. 4 एपिसोड में ही मिलता है पूरा मसाला

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्या हो जब एक मासूम दिखने वाले 13 साल के बच्चे को अपनी ही क्लासमेट के कत्ल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया जाए। आज हम जिस क्राइम थ्रिलर सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, वो शायद आपके होश उड़ा दे। इसका क्लाइमेक्स और सस्पेंस इतना शानदार है कि हर एपिसोड खुद से कई सवाल पूछने के लिए मजबूर कर देगा। इस सीरीज को टॉप रेटिंग भी मिली है जो आपको अपनी वॉच लिस्ट में जरूर शामिल करनी चाहिए।

यह वेब सीरीज साल 2025 की बेस्ट ओटीटी सीरीज में गिनी जा रही है जिसकी सिर्फ हॉलीवुड स्टार्स ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी तारीफ कर चुके हैं। यह सीरीज आपका दिमाग हिला देगी। हम जिस वेब सीरीज की बात कर रहे हैं, वो है एडोलसेंस (Adolescence)।

दिमाग पर असर छोड़ती है एडोलसेंस

इसी साल ओटीटी पर रिलीज हुई एडोलसेंस टॉप रेटेड सीरीज में शुमार है। सीरीज की कहानी जेम्स मिलर (ओवेन कूपर) की है जिस पर अपनी ही क्लासमेट की हत्या का आरोप लगा है। यह कहानी एक सिंपल मर्डर केस नहीं है, बल्कि यह आज के समय में टीनएज बच्चों के ऊपर सोशल मीडिया दबाव, साइबर बुलिंग और टॉक्सिक मैस्क्युलिनिटी को दर्शाती है। यह मिनी सीरीज सिर्फ 4 एपिसोड की है, लेकिन इसका हर एपिसोड इतना गहरा है कि आप इसमें खो जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Emmy Award जीतने वाले सबसे यंग एक्टर बने Adolescence फेम Owen Cooper, बोले- '3 साल पहले मैं कुछ नहीं था...'

Adolescence

Photo Credit - IMDb

एडोलसेंस सिर्फ टॉप रेटेड सीरीज में शुमार नहीं है बल्कि इस साल एमी में सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली सीरीज भी है। इसे एक-दो नहीं बल्कि 6 अवॉर्ड्स मिले हैं। जेम्स मिलर के रोल के लिए 15 साल के ओवेन कूपर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का एमी अवॉर्ड मिला। वह यह अवॉर्ड पाने वाले सबसे यंग मेल एक्टर हैं। इसके अलावा बेस्ट लिमिटेड ऑर एंथोलॉजी सीरीज, बेस्ट राइटिंग, बेस्ट डायरेक्टिंग, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस, बेस्ट लीड एक्टर के लिए भी एमी मिला।

कहां देखें एडोलसेंस?

अगर आपने अभी तक यह वेब सीरीज नहीं देखी है तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं। फिलिप बैरंटिनी निर्देशित सीरीज में जेम्स मिलर, स्टीफन ग्राहम, एशली वाल्टर्स, मार्क स्टैनली और क्रिस्टीन ट्रेमार्को ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस मिनी सीरीज को 8.1 IMDb रेटिंग मिली है।

यह भी पढ़ें- Emmy Awards 2025 Winners List: बेस्ट ड्रामा सीरीज बनी The Pitt, 'एडोलसेंस' का भी बजा डंका; देखिए विनर्स लिस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।