Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    TVF के पहले वीकली शो के बाद दूसरा भी निकला कमाल! यूट्यूब पर फ्री में उठा सकते हैं लुत्फ

    Updated: Fri, 31 Jan 2025 06:00 AM (IST)

    टीवीएफ (द वायरल फीवर) की सीरीज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। इसके पहले वीकली शो ने भी फैंस का दिल जीतने का काम किया। अब इसका दूसरा साप्ताहिक शो ...और पढ़ें

    टीवीएफ के पॉपुलर वीकली शो (Photo Credit- IMDB)
    टीवीएफ के पॉपुलर वीकली शो (Photo Credit- IMDB)

    HighLights

    1. टीवीएफ के पॉपुलर वीकली शो
    2. पहले वीकली शो को मिला था भरपूर प्यार
    3. यूट्यूबर पर फ्री में देख पाएंगे टीवीएफ का दूसरा वीकली शो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवीएफ के फाउंडर अरुणाभ कुमार फिल्म निर्माता और एक्टर हैं। पंचायत, गुल्लक, एस्पिरेंट्स और टीवीएफ पिचर्स जैसी सीरीज के लिए वह जाने जाते हैं। इन दिनों ओटीटी पर वीकली शो का फॉर्मेट भी खूब पसंद किया जा रहा है। TVF (द वायरल फीवर) के पहले साप्ताहिक शो ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद अब उनका दूसरा शो भी शुरू हो चुका है। आइए जानते हैं कि पहले और दूसरे शो में क्या दिखाया गया है। 

    वेरी पारिवारिक शो

    साल 2024 में टीवीएफ का यह पॉपुलर और पहला वीकली शो आया था। इसे आज भी आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं। इसमें सृष्टि रिंधानी, परितोष सांड, प्रणय पचौरी, कनुप्रिया शंकर पंडित, अरुण कुमार, बद्री चव्हाण, लव विस्पुते, विदुषी कौल, प्रेरणा ठाकुर और खुशबू बैद जैसे स्टार्स नजर आए। शो के कुल 11 एपिसोड रिलीज किए गए। बता दें कि इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। आईएमडीबी पर वेरी पारिवारिक को 10 में से 8.6 रेटिंग दी गई है। यूट्यूब पर इसने 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए थे। साथ ही यह एक हिट शो साबित हुआ था।

    वेरी पारिवारिक की क्या है कहानी?

    टीवीएफ को कुछ अलग दिखाने के लिए जाना जाता है। वेरी पारिवारिक एक ऐसे कपल की कहानी को दिखाता है, जिनकी जिंदगी में उनके सास-ससुर के आने से बड़ा बदलाव होता है। हंसी-मजाक से भरे इस शो के हर एपिसोड ने दर्शकों का मनोरंजन करने का काम किया है। अगर आपने इसे मिस किया है तो इस वीकेंड इसका लुत्फ उठाने का मौका ना छोड़े।

    ये भी पढ़ें- Friday Release: थिएटर्स से लेकर OTT तक एंटरटेनमेंट का होगा महासंग्राम, रिलीज होंगी ये नई मूवीज-सीरीज

    मित्रोपॉलिटन शो हुआ शुरू

    पहले सफल वीकली शो के बाद भारत के पॉपुलर यूट्यूब चैनल टीवीएफ पर नया शो मित्रोपॉलिटन शुरू हो चुका है। इसके पहले दो एपिसोड भी रिलीज हो चुके हैं। यह शो 20 से 25 साल के एक दोस्तों के ग्रुप की कहानी को दिखाता है, जो नौकरियों, लव लाइफ, किराए और वीकेंड ड्रामा को अपनी जिंदगी में संभालने की कोशिश में लगे होते हैं। इस शो में महानगर की अफर-तफरी के बीच जिंदगी के सच को दिखाया जाएगा। दर्शकों ने इसके अभी तक रिलीज हुए एपिसोड को पसंद किया है। 

    खबरें और भी

    आईएमडीबी पर मित्रोपॉलिटन को 10 में से 8.3 की रेटिंग दी गई है। मनोरंजन के उद्देश्य और युवाओं की जिंदगी की चुनौतियों को समझने के लिए आप इसे यूट्यूबर पर मुफ्त में देख सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- Loveyapa OTT Release: थिएटर्स से पहले खुल गया ओटीटी रिलीज का राज, किस प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम होगी 'लवयापा'?