Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    U Turn Trailer: फ्लाइओवर पर जानलेवा यू-टर्न की खौफनाक कहानी, जारी हुआ अलाया एफ की OTT फिल्म का ट्रेलर

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Thu, 13 Apr 2023 02:42 PM (GMT+05:30)

    U Turn Trailer Out यू-टर्न इसी नाम से आयी कन्नड़ फिल्म का रीमेक है जिसे आरिफ खान ने निर्देशित किया है। ट्रेलर काफी दिलचस्प और सस्पेंस में लिपटा हुआ है ...और पढ़ें

    U Turn Hindi Trailer Out Release Date. Photo- Instagram
    U Turn Hindi Trailer Out Release Date. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। साउथ फिल्मों को हिंदी में रीमेक करने का सिलसिला जारी है। बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी तक यह चलन जोरों पर है। जी5 पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार मर्डर मिस्ट्री फिल्म यू-टर्न रीमेक्स की लिस्ट को लम्बा कर रही है। फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को जारी कर दिया गया है। 

    कब रिलीज होगी यू-टर्न?

    अलाया एफ ने फिल्म में लीड रोल निभाया है। उनके किरदार का नाम राधिका बख्शी है, जो एक जर्नलिस्ट है। एक कत्ल की तफ्तीश के दौरान वो संदेह के घेरे में आ जाती है, मगर जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, केस उलझता जाता है और कई नये सिरे खुलते हैं।

    राधिका को मरे हुए लोग दिखायी देते हैं, जो कहानी के सस्पेंस को बढ़ा रहा है। फिल्म में प्रियांशु पेन्युली जांच अधिकारी के रोल में हैं। राजेश शर्मा और मनु ऋषि भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। परवेज शेख और राधिका आनंद की कहानी को आरिफ खान ने निर्देशित किया है। फिल्म का निर्माण एकता कपूर ने किया है। फिल्म 28 अप्रैल को जी5 पर आ रही है।

    कन्नड़ फिल्म का रीमेक है यू-टर्न

    यू-टर्न इसी नाम से आयी कन्नड़ हिट का आधिकारिक रीमेक है। 2016 में आयी फिल्म का निर्देशन पवन कुमार ने किया था। उन्होंने फिल्म को लिखा था और प्रोड्यूस किया था। श्रद्धा साईंनाथ ने लीड रोल निभाया था, जबकि रोजर नारायण, राधिका चेतन और दिलीप राज ने सहयोगी किरदार निभाये थे। 

    खबरें और भी

    कन्नड़ फिल्म यू-टर्न की कहानी बेंगलुरु में दिखायी गयी है, जहां इंटर्न रचना एक फ्लाइओवर पर होने वाले हादसों पर स्टोरी कर रही है। उसे ऐसे 10 लोगों की लिस्ट मिलती है, जो फ्लाइओवर पर यू-टर्न लेने के लिए डिवाइडर के बीच से पत्थर हटाते हैं, मगर उसे वापस नहीं रखते, जिससे एक्टसीडेंट होते रहते हैं। 

    जब रचना एक केस में फंसती है तो जांच के दौरान चौंकाने वाला तथ्य सामने आता है। पता चलता है कि इन सभी 10 लोगों ने सुसाइड की थी। 

    फ्रेडी के बाद बाद आलमोस्ट प्यार फिर यू-टर्न

    कबीर बेदी की नातिन और पूजा बेदी की बेटी अलाया एफ की यह चौथी फिल्म है। उन्होंने 2020 में जवानी जानेमन से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में अलाया ने सैफ की बेटी का रोल निभाया था। उनकी दूसरी फिल्म फ्रेडी पिछले साल डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी, जिसमें कार्तिक आर्यन लीड रोल में थे।

    अलाया की तीसरी फिल्म आलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत है, जो सिनेमाघरों के बाद हाल ही में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था।