Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Upcoming OTT Releases: इस हफ्ते ओटीटी पर जबरदस्त होगा एंटरटेनमेंट, 'पिल', 'ककुड़ा' सहित रिलीज होंगे ये शो-फिल्में

    Updated: Sun, 07 Jul 2024 05:23 PM (GMT+05:30)

    ओटीटी स्पेस में क्राइम कॉमेडी ड्रामा सहित कई जॉनर की फिल्में और शो हर वीक रिलीज होते हैं। जून में पंचायत के तीसरे सीजन ने धमाल मचाया तो इस वीक मिर्जाप ...और पढ़ें

    ओटीटी पर रिलीज होने वाले शो और फिल्में
    ओटीटी पर रिलीज होने वाले शो और फिल्में

    HighLights

    1. इस वीक ओटीटी पर रिलीज होगा इमरान हाशमी का शो
    2. रितेश देशमुख की फिल्म भी रिलीज के लिए तैयार
    3. गुरमीत चौधरी करेंगे ओटीटी डेब्यू

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। OTT Releases This Week: वेब सीरीज की दुनिया में धमाल मचाने वाला 'मिर्जापुर' तीसरे सीजन के साथ रिलीज हो चुका है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस सीरीज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। लेकिन अगर आप क्राइम और मारधाड़ वाली सीरीज से कुछ अलग देखना चाहते हैं, तो और भी कंटेंट हैं, जो आप तक पहुंचने से ज्यादा दूर नहीं हैं। 

    ओटीटी स्पेस में इस वीक कई सारे ऐसे कंटेंट रिलीज होंगे, जिसमें एक्शन भी होगा, क्राइम भी होगा, कॉमेडी और रोमांस का भी तड़का लगा देखने को मिलेगा।

    कमांडर करण सक्सेना

    टीवी के 'राम' यानी गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) रॉ एजेंट बनकर अपने फैंस का मनोरंजन करेंगे। उनका शो 'कमांडर करण सक्सेना' शुरू होने वाला है। यह उनका ओटीटी डेब्यू भी होगा।

    रिलीज डेट- 8 जुलाई

    कहां देखें- डिज्नी प्लस हॉटस्टार

    एवा लास्टिंग- 2

    ये शो एवा सैमर नाम की लड़की पर आधारित है, जो अपनी इंटेलिजेंस के कारण अपने फ्रेंड सर्कल में फेमस है। एवा पहली लड़की होती है, जिसे ब्वायज स्कूल में एडमिशन मिलता है। ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर ये शो पहले सीजन के हिट होने के बाद रिलीज हो रहा है।

    रिलीज डेट- 10 जुलाई

    कहां देखें- नेटफ्लिक्स

    रिसीवर

    'रिसीवर' 8 एपिसोड का स्पोर्ट्स आधारित शो है। ये पांच ऐसे लोगों की कहानी है, जो फील्ड पर और जब गेम न खेल रहे हों, तब सारी समस्याओं का सामना करते हुए स्पोर्ट्स में अपना बेस्ट देते हैं।

    रिलीज डेट- 10 जुलाई

    कहां देखें- नेटफ्लिक्स

    वाइल्ड वाइल्ड पंजाब

    'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब' वरुण शर्मा (Varun Sharma), राजेश शर्मा, मंजोत सिंह और सनी सिंह की ओटीटी रिलीज मूवी है। इसकी कहानी चार दोस्तों पर आधारित है, जो पंजाब घूमने जाते हैं। यहां आते ही इनकी लाइफ में बहुत कुछ ऐसा होता है, जो इन्होंने न सोचा हो।

    रिलीज डेट- 10 जुलाई

    कहां देखें- नेटफ्लिक्स

    सॉसेज पार्टी: फूडतोपिया

    2016 में आई फिल्म 'सॉसेज पार्टी' का सीक्वल इस वीक रिलीज हो रहा है। इसकी स्टोरी फैंक और उसके दोस्तों पर आधारित है, जो अपनी छोटी सी जगह 'फूडतपिया' को बचाने के लिए इंसानों की मदद लेते हैं। अगर आप एनिमेटेड शो और फिल्मों के शौकीन हैं, तो इसे अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करेंग।

    खबरें और भी

    रिलीज डेट- 11 जुलाई

    कहां देखें- अमेजन प्राइम

    विकिंग्स: वल्लाह सीजन 3

    ये शो उनका पसंदीदा हो सकता है, जिन्हें ड्रामा और एक्शन पसंद है। शो की कहानी विकिंग्स और मूल अंग्रेजी के वंशजों के इर्द-गिर्द है। इनके बीच एक वक्त के बाद झगड़े होने लगते हैं। सीजन 3 में दिखाया जाएगा कि शो के लीड एक्टर्स विकिंग्स होम को ढूंढने की कोशिश में लगे रहते हैं।

    रिलीज डेट- 11 जुलाई

    कहां देखें- नेटफ्लिक्स

    36 दिन

    '36 दिन' उस किराएदार की कहानी है, जो अपने मकान मालिक और उसके परिवार की जिंदगी को खतरे में डाल देती है। वह जब से घर में रहने के लिए आती है, तब से कुछ न कुछ अजीब हो रहा होता है। इसमें किराएदार का रोल नेहा शर्मा (Neha Sharma) ने किया है।

    रिलीज डेट- 12 जुलाई

    कहां देखें- सोनी लिव

    पिल

    'पिल' रितेश देशमुख की वो फिल्म है, जो फार्मा इंडस्ट्री में होने वाले भ्रष्टाचार को उजागर करेगी। इस मूवी में उन्होंने डॉक्टर प्रकाश का रोल किया है। वह मेडिकल फील्ड से उन लोगों का सच बाहर लेकर आने का प्रयास करते दिखाई देंगे, जिन्होंने ऐसी दवा बनाई है जो इंसानों की जान ले सकती है।

    रिलीज डेट- 12 जुलाई

    कहां देखें- जियो सिनेमा

    शोटाइम: सीजन 1- पार्ट 2

    इमरान हाशमी, महिमा मकवाना, मौनी रॉय स्टारर 'शोटाइम' पार्ट 2 के साथ रिलीज होगा। यह शो चकाचौंध की दुनिया के पीछे का सच दिखाती है। पावर और फेम के लिए ऑफ कैमरा एक एक्टर की जिंदगी में क्या- क्या होता है, ये दिखाया जाएगा।

    रिलीज डेट- 12 जुलाई

    कहां देखें- डिज्नी प्लस हॉटस्टार

    ककुड़ा

    'ककुड़ा' सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की शादी के बाद पहली फिल्म है। ये हॉरर और कॉमेडी से भरपूर मूवी है। कुछ दिन पहले ट्रेलर हुआ था, जिसमें दिखाया गया कि हर मंगलवार शाम 7.15 बजे ककुड़ा आता है। अगर उसे न आने दिया, तो वह मार डालता है। 

    रिलीज डेट- 12 जुलाई

    कहां देखें- जी5

    यह भी पढ़ें: Action Movies On Netflix: 'एक्शन ऑन फायर', नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं मारधाड़ से भरपूर ये टॉप-10 मूवीज